Breaking News
Faridkot Central Jail Raid : फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में 200 से अधिक जवानों ने सुबह-सुबह चलाया सर्च ऑपरेशनNarnaul News: सेवा भारती नारनौल द्वारा किया गया कन्या पूजन का आयोजनNarnaul News: विपक्षी पार्टियां भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटका कर लोगों को भ्रमित कर रही – वरुण श्योरानNarnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ की बैठक, 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की रूपरेखा तैयारDelhi Metro Stay Hostel: विदेशी युवती ने शेयर किया दिल्ली का अनोखा अनुभव, मेट्रो स्टेशन के भीतर मिला सबसे सस्ता हॉस्टलFaridkot Central Jail Raid : फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में 200 से अधिक जवानों ने सुबह-सुबह चलाया सर्च ऑपरेशनNarnaul News: सेवा भारती नारनौल द्वारा किया गया कन्या पूजन का आयोजनNarnaul News: विपक्षी पार्टियां भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटका कर लोगों को भ्रमित कर रही – वरुण श्योरानNarnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ की बैठक, 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की रूपरेखा तैयारDelhi Metro Stay Hostel: विदेशी युवती ने शेयर किया दिल्ली का अनोखा अनुभव, मेट्रो स्टेशन के भीतर मिला सबसे सस्ता हॉस्टल

Yamunanagar Crime News: यमुनानगर के बूढ़िया में कट्टे में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी

AAmandeep Singh
शेयर करें
Yamunanagar Crime News: यमुनानगर के बूढ़िया में कट्टे में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी

यमुनानगर के बूढ़िया में कट्टे में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar Crime News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के कस्बा बूढ़िया इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब श्मशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक कट्टे के अंदर व्यक्ति का शव बरामद हुआ.

शनिवार को झाड़ियों के पास कट्टे से दुर्गंध उठती देख वहां घास काटने पहुंची एक स्थानीय महिला ने शोर मचा दिया. (Budhiya Yamunanagar news) देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. घबराए लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल और ‘सीन ऑफ क्राइम’ की स्पेशल फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने शुरू किए.

विज्ञापन

लापता शिवकुमार के परिजनों का दावा, पुलिस अभी कर रही तफ्तीश

घटनास्थल पर पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन के दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति आगे आया और उसने दावा किया कि उसका भाई शिवकुमार बीते चार दिनों से घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. (dead body found in Yamunanagar)  मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने भी शव की बनावट देखकर उसके शिवकुमार होने का दावा किया.

हालांकि, शव की बेहद खराब स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए या तकनीकी जांच के बाद ही पहचान की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

चेहरा बुरी तरह बिगड़ा, कई दिन पुराना लग रहा है शव

शुरुआती जांच और हालात को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की कहीं और बेरहमी से हत्या की गई और फिर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को कट्टे में बंद कर यहां सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. चार दिन पुराने बताए जा रहे इस शव के चेहरे और धड़ की हालत बेहद खराब और सड़ चुकी थी, जिससे पुलिस को भी पहचान स्थापित करने में मशक्कत करनी पड़ रही है.

बूढ़िया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए यमुनानगर स्थित सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।