Breaking News
Narnaul News: गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ नारनौल में गरजे बिजली कर्मी, फूंके पुतले, तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनीबंगाल भगदड़ की जांच सेवानिवृत्त जज करेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देशYamunanagar Crime News: नशा पूरा करने के लिए पत्नी के गहने ले गया पति, मांगने पर दी जान से मारने की धमकीचंडीगढ़ दशहरा आज: सेक्टर-46 में 106 फीट का रावण, शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्टफाजिल्का में नशा तस्करी पर NCB का शिकंजा, 1.538 किलो हेरोइन और ग्लॉक पिस्तौल जब्तNarnaul News: गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ नारनौल में गरजे बिजली कर्मी, फूंके पुतले, तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनीबंगाल भगदड़ की जांच सेवानिवृत्त जज करेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देशYamunanagar Crime News: नशा पूरा करने के लिए पत्नी के गहने ले गया पति, मांगने पर दी जान से मारने की धमकीचंडीगढ़ दशहरा आज: सेक्टर-46 में 106 फीट का रावण, शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्टफाजिल्का में नशा तस्करी पर NCB का शिकंजा, 1.538 किलो हेरोइन और ग्लॉक पिस्तौल जब्त

Yamunanagar Crime News: नशा पूरा करने के लिए पत्नी के गहने ले गया पति, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Yamunanagar Crime News: नशा पूरा करने के लिए पत्नी के गहने ले गया पति, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

नशा पूरा करने के लिए पत्नी के गहने ले गया पति, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Crime News: यमुनानगर के जगाधरी स्थित सेक्टर-17 हुड्डा इलाके में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति पर नशा करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर में रखे सोने के जेवर जबरन छीनकर ले जाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपनी अंगूठियां वापस मांगी, तो उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शादी के बाद से ही जारी था दहेज उत्पीड़न

विज्ञापन

पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में सेक्टर-17 हुड्डा की रहने वाली ललिता मित्तल ने बताया कि उनका विवाह साल 2007 में मनोज मित्तल के साथ हुआ था। दंपति के दो बच्चे—एक बेटा और एक बेटी हैं। ललिता का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों से ही उनका पति और ससुराल वाले उन्हें कम दहेज लाने को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे थे। पीड़िता ने बताया कि उनका पति नशे का आदी है और अपनी इस बुरी लत को पूरा करने के लिए अक्सर उनके साथ मारपीट कर पैसे ऐंठता रहता था।

पंचायत में समझौते के बाद भी नहीं सुधरी आदतें

पीड़िता के अनुसार, प्रताड़ना से तंग आकर जब विवाद बढ़ा तो साल 2019 में आरोपी पति ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें बच्चों समेत घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए किराये के मकान में रहने को मजबूर हुईं। हालांकि बाद में सामाजिक पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों में समझौता हुआ और पति दोबारा साथ रहने लगा, लेकिन उसकी आपराधिक मानसिकता और आदतों में कोई सुधार नहीं आया।

पैसे न देने पर की मारपीट, जेवर लेकर हुआ फरार

महिला का आरोप है कि बीते दिनों उसके पति ने उससे पैसों की मांग की। जब उसने पैसे होने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आपा खो बैठा और उसने महिला की बाजुएं मरोड़ते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 9.5 ग्राम वजन की सोने की दो अंगूठियां निकाल लीं और फरार हो गया। जब पीड़िता ने फोन कर अपने जेवर वापस मांगे, तो आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

एसपी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मामला

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक यमुनानगर को सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजिंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है, आरोपी को जल्द ही पूछताछ के लिए शामिल किया जाएगा।

यह भी देखें – यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर 17.50 लाख की ठगी, यूके स्टूडेंट वीजा के नाम पर पिता को ठगा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।