August 29, 2026

Yamunanagar News: 14 वर्षीय नाबालिग को भगाकर रेप करने वाला पड़ोसी नदीम गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
Yamunanagar News: 14 वर्षीय नाबालिग को भगाकर रेप करने वाला पड़ोसी नदीम गिरफ्तार, भेजा गया जेल

14 वर्षीय नाबालिग को भगाकर रेप करने वाला पड़ोसी नदीम गिरफ्तार

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के फर्कपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता की गुमशुदगी के बाद सक्रिय हुई फर्कपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को आरोपी के रिश्तेदार के ठिकाने से सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

23-24 अगस्त की रात चकमा देकर हुई थी गायब

मामले की जानकारी देते हुए फर्कपुर थाना प्रबंधक नसीब सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, 23 और 24 अगस्त की मध्यरात्रि को उनकी 14 वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों को पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवक नदीम भी उसी वक्त से लापता है। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि आरोपी नदीम उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है।

एएसआई इरशाद की टीम ने नंदा कॉलोनी में दी दबिश

शिकायत मिलते ही फर्कपुर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच की कमान एएसआई इरशाद के नेतृत्व वाली विशेष टीम को सौंपी। पुलिस की जांच टीम ने जब आरोपी के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों की खाक छानी, तो नंदा कॉलोनी स्थित आरोपी के मामा के घर का सुराग मिला। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए वहां रेड मारी और कमरे में रखी गई नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

काउंसलिंग में खुला रेप का राज, कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत

लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान 14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी नदीम ने उसे डरा-धमकाकर और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने खड्डा कॉलोनी निवासी आरोपी नदीम को तुरंत दबोच लिया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से जज ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दे दिए।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में फिर लौटी चिलचिलाती गर्मी, मानसून की सुस्ती से बढ़ा पारा, जानें अपने जिले का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed