Breaking News
उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमPanchkula Traffic Advisory: पंचकूला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ‘रन फॉर यूनिटी’ और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते बदले रूटMahendragarh News: बारिश के बाद जलभराव का जायजा लेने पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादवKarnal Illegal Firecrackers Raid: करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तारFilmmaker Sanjay Gupta Passes Away: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, मशहूर फिल्मकार संजय गुप्ता का सिर में चोट लगने से हुआ निधनउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमPanchkula Traffic Advisory: पंचकूला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ‘रन फॉर यूनिटी’ और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते बदले रूटMahendragarh News: बारिश के बाद जलभराव का जायजा लेने पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादवKarnal Illegal Firecrackers Raid: करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तारFilmmaker Sanjay Gupta Passes Away: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, मशहूर फिल्मकार संजय गुप्ता का सिर में चोट लगने से हुआ निधन

Yamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरी

Yamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरी

कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: त्योहरी सीजन के बीच यमुनानगर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के व्यस्त इलाके न्यू फव्वारा चौक का है, जहां स्थित प्रतिष्ठित ‘कपूर ज्वेलर्स’ की दुकान पर दो शातिर महिलाओं ने दुकानदार को अपने झांसे में ले लिया। ये महिलाएं दुकान से करीब 4.82 लाख रुपये मूल्य के नए सोने के आभूषण और 19 हजार रुपये नकद ठगकर आसानी से चंपत हो गई। जब तक दुकानदार को इस ठगी का अहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद से सर्राफा बाजार के दुकानदारों में रोष और हैरानी का माहौल है।

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई शिकायत में जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना 24 अक्तूबर की शाम करीब 6:35 बजे की है। उस समय वे अपनी दुकान पर बेटे यश कपूर के साथ मौजूद थे। इसी दौरान दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान के अंदर दाखिल हुईं। उन्होंने काउंटर पर आकर काफी देर तक अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी देखी और तसल्ली करने के बाद दो पुरुषों की सोने की चेन, एक पुरुषों की सोने की अंगूठी और एक महिलाओं की सोने की अंगूठी पसंद की।

विज्ञापन

पुराने और नकली सोने के बदले नई ज्वेलरी ले उड़ीं महिलाएं

दुकानदार के मुताबिक, उनके द्वारा पसंद किए गए इन चारों आभूषणों की कुल कीमत 4,82,732 रुपये बन रही थी। गहने पसंद करने के बाद महिलाओं ने दुकानदारों को बताया कि उनके पास पुराना सोना रखा हुआ है, जिसे वे इन नए गहनों के एवज में देना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने अपने पास से दो पुरुषों की सोने की चेन, दो पुरुषों की अंगूठियां, एक टूटा हुआ सोने का टॉप्स और चांदी की एक पायल निकालकर काउंटर पर रख दी।

महिलाओं ने बहुत ही शातिर तरीके से बातचीत में उलझाकर दुकानदार का भरोसा जीत लिया। पुराने गहनों की कीमत तय होने के बाद जो बाकी रकम बची, उसके एवज में उन्होंने 19 हजार रुपये नकद भी दुकानदार को थमा दिए। महिलाओं ने बड़ी चालाकी से दुकानदार से कहा कि वे इन नए गहनों को घर ले जाकर अपने परिवार के सदस्यों को दिखाना चाहती हैं और अगले दिन आकर इनका पक्का बिल बनवा लेंगी। एक साधारण ग्राहक मानकर राजेंद्र कुमार ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया और बिना किसी शक के उन्हें नए आभूषण पैक करके सौंप दिए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज

अगले दिन जब महिलाएं पक्का बिल बनवाने नहीं पहुंचीं और लाए गए पुराने गहनों की दोबारा जांच की गई, तो उनके नकली होने का बड़ा खुलासा हुआ। ठगी का अहसास होते ही दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना शहर यमुनानगर की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही ठग महिलाओं को दबोचने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें– ‘पापा ने दबाया था मम्मी का गला’, 8 साल पहले की थी लव मैरिज, अब दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।