Breaking News
जालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकWorld Savings Day: पैसे बचाने के ये अचूक तरीके बदल देंगे आपकी लाइफस्टाइल, आज ही अपनाएंलुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत मेंKarnal Illegal Firecrackers: असंध में पटाखों के बड़े जखीरे पर छापा, पुलिस ने पकड़ी 500 डिब्बी अवैध आतिशबाजी, आरोपी गिरफ्तारजालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकWorld Savings Day: पैसे बचाने के ये अचूक तरीके बदल देंगे आपकी लाइफस्टाइल, आज ही अपनाएंलुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत मेंKarnal Illegal Firecrackers: असंध में पटाखों के बड़े जखीरे पर छापा, पुलिस ने पकड़ी 500 डिब्बी अवैध आतिशबाजी, आरोपी गिरफ्तार

Yamunanagar News: करवाचौथ नहीं मनाने देने पर विवाद, यमुनानगर में बेड पर मिली विवाहिता की लाश, हत्या की आशंका

Yamunanagar News: करवाचौथ नहीं मनाने देने पर विवाद, यमुनानगर में बेड पर मिली विवाहिता की लाश, हत्या की आशंका

करवाचौथ नहीं मनाने देने पर विवाद, यमुनानगर में बेड पर मिली विवाहिता की लाश, हत्या की आशंका

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: करवाचौथ के पावन पर्व पर जहां सुहागिनें अपने सुहाग की लंबी उम्र की दुआ मांग रही थीं, वहीं यमुनानगर में इसी त्योहार ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। गांधी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैंप एरिया की रहने वाली 28 वर्षीय शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेरहमी से हत्या करने और मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

करवाचौथ मनाने की जिद बनी वजह, हाथों की मेहंदी सूखने से पहले छिड़ा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवानी की शादी शादीपुर के रहने वाले प्रिंस के साथ हुई थी। दंपती की दो मासूम बेटियां हैं— बड़ी बेटी प्रिया 8 साल की और छोटी बेटी धामी महज 5 साल की है। शिवानी के मौसेरे भाई गौरव ने मीडिया को दर्दभरी दास्तां बताते हुए कहा कि शिवानी इस साल करवाचौथ का व्रत रखना चाहती थी और उसने बड़े अरमानों के साथ अपने हाथों पर मेहंदी भी लगवाई थी।

लेकिन, ससुराल पक्ष इस परंपरा के खिलाफ था। परिवार के लोगों का कहना था कि वे यह त्योहार नहीं मनाते। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी। बुधवार को मेहंदी लगवाने के बाद यह विवाद इतना बढ़ा कि घर में कलेश शुरू हो गया। परिजनों का आरोप है कि इसी बात से खफा होकर पति प्रिंस ने शिवानी के साथ मारपीट की।

आधी रात को मायके वालों को फोन कर दी सूचना, बेड पर मिला शव

वारदात वाली रात करीब 12 बजे आरोपी पति प्रिंस ने शिवानी की मां सुमन को फोन किया। फोन पर उसने घबराहट भरे लहजे में सूचना दी कि शिवानी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस मनहूस खबर को सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई और मायके पक्ष के लोग तुरंत भागते हुए ससुराल पहुंचे।

जब परिजन कमरे के भीतर पहुंचे, तो नजारा कुछ और ही बयां कर रहा था। शिवानी का शव फंदे पर लटके होने के बजाय सीधे बिस्तर (बेड) पर पड़ा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान देखकर मायके वालों का शक यकीन में बदल गया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

मायके पक्ष की दोटूक— गला घोंटकर की गई हत्या, फंदे पर लटकाने का रचा गया नाटक

मृतका के भाई गौरव ने रोते हुए आरोप लगाया कि पति प्रिंस, उसकी बहन (ननद) और ननदोई ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि पहले शिवानी के साथ मारपीट की गई और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। गुनाह पर पर्दा डालने के लिए बाद में उसे फंदे पर लटकाने का असफल प्रयास किया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांधी नगर थाना के जांच अधिकारियों का कहना है कि मृतका के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड की देखरेख में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि की आहट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।