Kajal Raghwani Controversy: ‘भोजपुरी बवाल’ में छलका काजल राघवानी का दर्द, आम्रपाली और निरहुआ पर भी लगाए गंभीर आरोप
'भोजपुरी बवाल' में छलका काजल राघवानी का दर्द
Kajal Raghwani Controversy: भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड और बेबाक अभिनेत्रियों में शुमार काजल राघवानी इन दिनों पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक जबरदस्त चर्चा में हैं। अपनी अदाकारी और कातिलाना अदाओं से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली काजल इन दिनों जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रही हैं। इस शो में रहते हुए काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी, करियर की अंदरूनी राजनीति और इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं, जिससे भोजपुरी सिनेमा में हड़कंप मच गया है।
वायरल प्रोमो में छलका दर्द, पवन सिंह और आम्रपाली दुबे को लिया आड़े हाथ
शो से जुड़ा एक नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काजल राघवानी अपने साथी प्रतिभागियों के सामने अपना दर्द बयां करती दिख रही हैं। वीडियो में पावरस्टार पवन सिंह का जिक्र करते हुए काजल ने कहा, “पवन जी का तो आपको पता ही है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया गया। जब मैंने इसका खुलकर विरोध किया और मना किया, तो वह गुस्से में आकर सेट छोड़कर ही चले गए। मैंने हमेशा सबका सम्मान किया है, लेकिन यहां कोई भी सम्मान पाने के लायक नहीं है।”
पवन सिंह के अलावा काजल ने भोजपुरी की ‘क्वीन’ कही जाने वाली आम्रपाली दुबे पर भी सीधा हमला बोला। काजल ने आरोप लगाते हुए कहा, “आम्रपाली के बारे में मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहती, लेकिन दिनेश जी (निरहुआ) के चलते उन्होंने मुझे कई प्रोजेक्ट्स से बाहर करवाया। यह बात मुझे हमेशा बुरी लगेगी और इस बात का मलाल मुझे ताउम्र रहेगा।”
View this post on Instagram
“दस जगह मुंह मारना है…” इंडस्ट्री की अंदरूनी राजनीति पर तीखा प्रहार
काजल राघवानी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने भोजपुरी स्टार्स के राजनीति में कदम रखने और निजी जिंदगी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “लोग पहले इंडस्ट्री को सही से चला लें, फिर देश चलाएं तो ज्यादा बेहतर होगा। इन लोगों को तो दस जगह मुंह मारना है।” काजल का यह आक्रामक अंदाज दिखाता है कि सालों से दबे उनके गुबार को अब बाहर आने का रास्ता मिल गया है।
गौरतलब है कि काजल राघवानी और पवन सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने कई सुपरहिट फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में खूब पसंद किया है। वहीं, इन सनसनीखेज आरोपों के बाद अभी तक पवन सिंह, निरहुआ या आम्रपाली दुबे की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, ‘भोजपुरी बवाल’ शो में काजल के इन बयानों ने इंडस्ट्री के भीतर चल रही गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें– डिंपल गर्ल का देसी अवतार, रानी पिंक कुर्ती और फरशी सलवार में दिखीं प्रीति जिंटा, फैंस हुए दीवाने
