August 9, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0
Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

हरियाणा में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मानसून की ट्रफ रेखा और पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने राज्य में बारिश का माहौल तैयार कर दिया है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए साफ किया है कि 10 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मानसूनी हवाओं की चाल काफी तेज रहने वाली है। इस दौरान दक्षिण और उत्तर हरियाणा के कई जिलों में बादलों की तगड़ी गर्जना के साथ अच्छी-खासी बारिश देखने को मिलेगी।

पंजाब में चक्रवाती दबाव और दिल्ली से गुजरती ट्रफ रेखा बढ़ा रही नमी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय मानसून ट्रफ की अक्षीय रेखा अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी और दीघा से होकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य पंजाब के ऊपरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन लगातार सक्रिय है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के मेल से हरियाणा के वायुमंडल में प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। यही वजह है कि राज्य में रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है और अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।

11 अगस्त से धीमी पड़ेगी चाल, किसानों को सतर्क रहने की हिदायत

मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 और 10 अगस्त को लगभग पूरे हरियाणा में हवाओं के साथ मध्यम से भारी बौछारें गिरेंगी। हालांकि 11 और 12 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में कुछ ठहराव आने की उम्मीद है।

इन दिनों आसमान में बादलों की आवाजाही तो बनी रहेगी, लेकिन बारिश की तीव्रता केवल कुछ ही पॉकेट्स तक सीमित रह जाएगी। मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों में जलभराव रोकने और खाद का छिड़काव फिलहाल टालने का परामर्श दिया है।

यह भी पढ़ें– Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में थाने के बाहर गोलियां चलाने वाला रोहित कातिया एनकाउंटर में गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed