August 9, 2026

Kurukshetra Accident: कुरुक्षेत्र के लाडवा रोड पर भीषण हादसा, स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पोता घायल

0
Kurukshetra Accident: कुरुक्षेत्र के लाडवा रोड पर भीषण हादसा, स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पोता घायल

कुरुक्षेत्र के लाडवा रोड पर भीषण हादसा, स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पोता घायल

Kurukshetra Accident: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लाडवा मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सिरसमा गांव की रहने वाली 74 वर्षीय सोना देवी शनिवार को अपने बेटे विनोद कुमार की लाडवा रोड स्थित फर्नीचर की दुकान पर आई थीं। शाम के समय जब उन्हें वापस अपने गांव लौटना था, तो विनोद ने अपने 26 वर्षीय बेटे रमन कुमार को दादी को बाइक से सुरक्षित घर छोड़ने की जिम्मेदारी दी। रमन जैसे ही अपनी दादी को बाइक पर बैठाकर दुकान से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

आंखों के सामने तड़पती रही मां, झाड़ियों में जा गिरा पोता

दुकान के बाहर खड़े विनोद कुमार ने अपनी आंखों के सामने इस खौफनाक हादसे को घटते देखा। विनोद के मुताबिक, पीले रंग की बस—जिसके बीच में नीले रंग की पट्टी बनी हुई थी—ने बिना रफ्तार कम किए बाइक को पीछे से उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोना देवी सीधे पक्की सड़क पर जा गिरीं, जबकि रमन छिटककर सड़क किनारे झाड़ियों में जा फंसा। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मथाना के नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोना देवी को मृत घोषित कर दिया।

कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में रमन का इलाज जारी, CCTV खंगाल रही पुलिस

दसे में गंभीर रूप से घायल पोते रमन की नाजुक हालत को देखते हुए मथाना के डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे कुरुक्षेत्र के LNJP नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर थानेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें संदिध स्कूल बस कैद हुई है। परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed