August 9, 2026

Bhiwani News: भिवानी में घिरीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Archana Gupta, तीखे सवालों के बाद हाथ जोड़कर मीडिया के बीच से निकलीं

0
Bhiwani News: भिवानी में घिरीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Archana Gupta, तीखे सवालों के बाद हाथ जोड़कर मीडिया के बीच से निकलीं

भिवानी में घिरीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Archana Gupta, तीखे सवालों के बाद हाथ जोड़कर मीडिया के बीच से निकलीं

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी जिले के दौरे पर पहुंचीं भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की खेल नीतियों का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो के 10-10 सालों के शासन में खिलाड़ियों की सुध नहीं ली गई, जबकि 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने हरियाणा के हर गांव में खेल और फिटनेस का माहौल तैयार करने के लिए विकास की गंगा बहाई है।

‘गुजरात हो या हरियाणा, खिलाड़ी तो भारत के हैं’— राज्यसभा सांसदों के सवाल पर पलटवार

गुजरात में कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) की तैयारियों और हरियाणा के मेडल विजेताओं को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी सांसदों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर अर्चना गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने कहा कि अगर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलती है, तो यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। जिस राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं हैं, वहां इनका आयोजन होना स्वाभाविक है। गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वस्तरीय खेल ढांचा खड़ा किया था। उन्होंने सवाल उठाने वाले राज्यसभा सांसदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद पूरे देश के प्रतिनिधि होते हैं, उन्हें ऐसे विषयों पर क्षेत्रवाद का सवाल खड़ा नहीं करना चाहिए।

व्यायामशालाओं की बदहाली के सवाल पर साधी चुप्पी, हाथ जोड़कर निकलीं अध्यक्ष

जब पत्रकारों ने धरातल की हकीकत उजागर करते हुए गांवों में बनी व्यायामशालाओं की दुर्दशा, योग शिक्षकों की अनुपलब्धता और अधूरे पड़े स्टेडियमों का मुद्दा उठाया, तो माहौल थोड़ा असहज हो गया। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं और कमियों को सुधारा जा रहा है।

हालांकि, जब मीडियाकर्मियों ने राज्य में बुनियादी खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के दावों और उनकी जमीनी स्थिति पर क्रॉस-क्वेश्चनिंग शुरू की, तो अर्चना गुप्ता आगे के सवालों से बचती नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पत्रकारों के सामने हाथ जोड़े और बिना कोई अतिरिक्त जवाब दिए गाड़ी की ओर बढ़कर रवाना हो गईं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed