August 16, 2026

Haryana News: हरियाणा में 17 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया बड़ा ऐलान

0
Haryana News: हरियाणा में 17 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया बड़ा ऐलान

हरियाणा में 17 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा के स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन यानी सोमवार, 17 अगस्त 2026 को राज्य भर के सभी सरकारी और गैर-सरकारी (प्राइवेट) स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। पानीपत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंच से यह बड़ा ऐलान किया।

बच्चों की लगन और मेहनत को मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश भर में परेड, पीटी शो और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया था। इन कार्यक्रमों की तैयारी में स्कूली छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे। 15 अगस्त के दिन बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई शानदार परेड और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया। बच्चों की इसी लगन और थकान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें 17 अगस्त को आराम देने के उद्देश्य से स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

अधिकारियों और कर्मचारियों की भी रहेगी छुट्टी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया कि 17 अगस्त का यह अवकाश केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में दिन-रात एक करने वाले सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी सोमवार को छुट्टी दी जाएगी।

इसके साथ ही, पानीपत के कार्यक्रम में बच्चों के प्रदर्शन से गदगद हुए पंचायत मंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने समारोह में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों के लंच बॉक्स के प्रबंध के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मंत्री के इस ऐलान के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर छाएंगे मानसूनी बादल, सोनीपत-करनाल में जलभराव, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed