September 17, 2026

Yamunanagar News: बाइक छोड़ ई-रिक्शा से चोरी करने पहुंचता था शातिर अकरम, यमुनानगर एंटी बर्गलरी स्टाफ ने किया बेनकाब

0
Yamunanagar News: बाइक छोड़ ई-रिक्शा से चोरी करने पहुंचता था शातिर अकरम, यमुनानगर एंटी बर्गलरी स्टाफ ने किया बेनकाब

बाइक छोड़ ई-रिक्शा से चोरी करने पहुंचता था शातिर अकरम, यमुनानगर एंटी बर्गलरी स्टाफ ने किया बेनकाब

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों का तरीका किस कदर हाइटेक और सतर्कता भरा हो सकता है, इसका खुलासा एंटी बर्गलरी स्टाफ की ताजा कार्रवाई से हुआ है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को बेनकाब किया है, जिसकी पैंतरेबाजी देखकर जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने ससुराल से यमुनानगर तक तो बाइक से पहुंचता था, लेकिन सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए टारगेट एरिया से काफी पहले ही बाइक खड़ी कर देता था। इसके बाद वह आम यात्री की तरह ई-रिक्शा पकड़कर चोरी वाले मकान तक पहुंचता था।

इंद्रा कॉलोनी में सुनसान मकान से उड़ाए थे सोने-चांदी के जेवरात

एंटी बर्गलरी स्टाफ के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर (SI) गुरदयाल सिंह ने बताया कि बीती 15-16 जून की दरमियानी रात इंद्रा कॉलोनी स्थित एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। मकान के ताले तोड़कर शातिर चोर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने बटोर ले गया था। गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जब पुलिस ने सुराग छांटे, तो मुजफ्फरनगर के लोईसराय (मूल निवासी ससोली माजरा) के रहने वाले अकरम खान उर्फ साहिल का नाम सामने आया।

जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया, 3 दिन के रिमांड पर उगले राज

तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अकरम खान किसी अन्य आपराधिक मामले में पहले से ही जेल में बंद है। इस पर एंटी बर्गलरी स्टाफ ने अदालत में अर्जी दाखिल कर उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना अजीबोगरीब ‘क्राइम पैटर्न’ कबूल किया। उसने बताया कि चोरी करने के बाद वह उसी ई-रिक्शा से अपनी बाइक तक लौटता और फिर सीधे उत्तर प्रदेश भाग जाता था, ताकि स्थानीय पुलिस उसकी बाइक के नंबर से उस तक न पहुंच सके।

15 मामलों में पहले से नामजद, रिमांड के दौरान बरामदगी जारी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अकरम खान कोई मामूली चोर नहीं बल्कि शातिर किस्म का अंतरराज्यीय नकबजन है, जिसके खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पहले से करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी मामले में उसके पास से चोरी की गई एक सोने की चेन और दो जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद कर ली हैं। एसआई गुरदयाल सिंह का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है, जिससे यमुनानगर और आसपास के इलाकों में हुई चोरी की अन्य वारदातों का भी जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें– अंबाला में मुख्यमंत्री सैनी और मंत्री अनिल विज की मुलाकात, जनसेवा पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed