Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Yamunanagar News: छछरौली के बलाचौर में पिटबुल हमले से हड़कंप, महिला और उसके बेटे पर लोहे की रॉड से वार

Yamunanagar News: छछरौली के बलाचौर में पिटबुल हमले से हड़कंप, महिला और उसके बेटे पर लोहे की रॉड से वार

छछरौली के बलाचौर में पिटबुल हमले से हड़कंप, महिला और उसके बेटे पर लोहे की रॉड से वार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर के छछरौली उपमंडल के बलाचौर गांव में खूंखार नस्ल के कुत्तों का खौफ और पड़ोसियों की रंजिश एक बार फिर खून-खराबे का कारण बन गई। पेशे से प्लंबर का काम करने वाले रमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब सवा सात बजे वह अपने माता-पिता के साथ घर के बाहर गली में बैठे हुए थे। उनके पास उनका पालतू कुत्ता भी बैठा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आशु अपने खतरनाक पिटबुल नस्ल के कुत्ते को टहलाते हुए वहां से गुजरा। दोनों कुत्तों के एक-दूसरे पर भौंकते ही माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

बचाव करने आई मां पर भी छोड़ा पिटबुल, टांग और शरीर पर दागे दांत

विज्ञापन

पीड़ित रमन के अनुसार, जैसे ही उनका कुत्ता भौंका, आशु और उसका भाई कुनाल हाथों में लोहे की रॉड लेकर आ धमके और उनके कुत्ते को बेरहमी से पीटने लगे। जब रमन ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को रोकने की कोशिश की, तो वे आपा खो बैठे और गाली-गलौज पर उतारू हो गए। आरोप है कि इसी दौरान आशु ने अपने पिटबुल कुत्ते की जंजीर खोलकर उसे रमन के ऊपर छोड़ दिया। पिटबुल ने सीधे रमन की टांग पर हमला कर दिया और मांस नोच लिया। बेटे को चीखते देख जब उसकी मां रेखा रानी बचाने दौड़ीं, तो पिटबुल ने उन्हें भी बुरी तरह काटकर लहुलूहान कर दिया।

रॉड से ताबड़तोड़ हमला, छछरौली थाने में केस दर्ज

पिटबुल के खूंखार हमले से घबराए पीड़ित परिवार ने जब शोर मचाया, तो आरोपियों का गुस्सा और बढ़ गया। आरोप है कि आशु और कुनाल ने अपने हाथों में ली लोहे की रॉड से रमन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पिटबुल के साथ फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

मामले की पुष्टि करते हुए छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पीड़ित रमन कुमार के बयानों के आधार पर आरोपी आशु और उसके भाई कुनाल के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के जरिए घटनाक्रम की पूरी जांच की जा रही है। खूंखार पिटबुल के हमले और लोहे की रॉड से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें– अंबाला में मुख्यमंत्री सैनी और मंत्री अनिल विज की मुलाकात, जनसेवा पर हुई चर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।