Kurukshetra ACB Raid: कुरुक्षेत्र में CM फ्लाइंग का इंस्पेक्टर 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
कुरुक्षेत्र में CM फ्लाइंग का इंस्पेक्टर 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
Kurukshetra ACB Raid: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकंजा कसते हुए स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Kurukshetra) कुरुक्षेत्र (Haryana CM Flying Inspector Bribe) की टीम ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। विजिलेंस ने हरियाणा सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार (Inspector Rajesh Kumar CM Flying) को 5 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अंबाला (Ambala Mining Truck Extortion) में तैनात यह इंस्पेक्टर यमुनानगर से करनाल रूट पर रेत और बजरी से भरी गाड़ियों को बिना रोक-टोक और बिना किसी चालानी कार्रवाई के निकलने देने के बदले हर महीने एंट्री फीस (हफ्ता) वसूल रहा था।
माइनिंग की गाड़ियों पर ‘हफ्ता’ वसूली का खेल, 10 हजार प्रति गाड़ी से शुरू हुई थी डिमांड
पूरा मामला करनाल के रांवर गांव निवासी और गुरु नानक कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े कुलदीप सिंह (Haryana Vigilance Raid Kurukshetra) की शिकायत से जुड़ा है। कुलदीप सिंह ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में बताया था कि इंस्पेक्टर राजेश कुमार उनकी माइनिंग सामग्री ले जाने वाले ट्रकों और गाड़ियों को रास्ते में रोकने, परेशान करने और कानूनी कार्रवाई की धमकियां दे रहा था। इंस्पेक्टर ने साफ शब्दों में कहा था कि अगर गाड़ियां सुरक्षित निकालनी हैं तो प्रति वाहन 10 हजार रुपये महीना देना होगा।
उमरी पुल के नीचे 70 ट्रकों की हुई डील, 5 लाख में तय हुआ पहला महीना
शिकायतकर्ता के मुताबिक, लगातार दबाव बनाए जाने के बाद उन्होंने इंस्पेक्टर से नरमी बरतने की गुहार लगाई। बीते 19 सितंबर को कुरुक्षेत्र के उमरी पुल के नीचे दोनों के बीच सीक्रेट मुलाकात हुई। इस दौरान आरोपी इंस्पेक्टर प्रति गाड़ी 10 हजार रुपये की जगह 7 हजार रुपये महीना लेने पर राजी हो गया। मौके पर ही पीड़ित से करीब 70 माइनिंग गाड़ियों की लिस्ट नोट की गई और इस महीने के एंट्री रेट के हिसाब से कुल 5 लाख रुपये की रिश्वत तय हुई।
एसीबी ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचा गया इंस्पेक्टर; केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस कुरुक्षेत्र की टीम (ACB, CM Flying Haryana) ने शिकायत की गोपनीय जांच कराई और बात सही पाए जाने पर तुरंत ट्रैप की रणनीति तैयार की। राजपत्रित अधिकारी और शैडो गवाहों की मौजूदगी में जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय जगह पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 5 लाख रुपये की रकम सौंपी, पहले से मुस्तैद विजिलेंस टीम ने घेराबंदी करके उसे मौके पर ही धर दबोचा।
आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना एसवी एंड एसीबी अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
