Breaking News
Narnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Bhiwani Crime News: भिवानी में किसान के घर बड़ी चोरी, बाहर सोता रहा परिवार, अंदर से रानी हार और नकदी पार

Bhiwani Crime News: भिवानी में किसान के घर बड़ी चोरी, बाहर सोता रहा परिवार, अंदर से रानी हार और नकदी पार

भिवानी में किसान के घर बड़ी चोरी, बाहर सोता रहा परिवार, अंदर से रानी हार और नकदी पार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani Crime News: हरियाणा के भिवानी जिले में बेखौफ चोरों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। तोशाम थाना क्षेत्र ( Tosham Police Station) के अंतर्गत आने वाले गांव ईशरवाल (Isharwal Village Bhiwani Incident) में बीती रात चोरों ने एक किसान के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त पूरा परिवार घर के ठीक बाहर चबूतरे पर सो रहा था और चोर पीछे के रास्ते दाखिल होकर आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

सुबह खुले मिले दरवाजे, अलमारी और संदूक का सामान बिखरा पड़ा था

विज्ञापन

ईशरवाल निवासी पीड़िता सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झुप्पा रोड पर अपने खेत में मकान बनाकर परिवार संग रहता है। वह खेती-किसानी के साथ गांव में ही खल-बिनौले की दुकान चलाता है। शनिवार रात करीब 12 बजे तक पूरा परिवार जागा हुआ था। इसके बाद सभी सदस्य मकान के दरवाजे बंद कर बाहर चबूतरे पर सोने चले गए।

रविवार सुबह करीब 5 बजे जब सुरेंद्र के पिता की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि मकान के अंदर जाने वाले दरवाजे खुले पड़े थे। अनहोनी की आशंका में जब वे अंदर गए तो कमरे में रखी दो संदूकें और लोहे की अलमारी खुली मिली और सारा सामान अस्त-व्यस्त फैला हुआ था।

सोने का रानी हार, लॉकेट और नकदी साफ, मकान के पीछे मिले 3 लोगों के निशान

पीड़ित परिवार ने जब घर के कीमती सामान की जांच की तो उनके होश उड़ गए। संदूक और अलमारी से सोने का एक रानी हार, सोने का लॉकेट, कानों की बालियां, बच्चों के चांदी के कड़े, 2 चांदी के सिक्के और 17 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

घटना के तुरंत बाद जब परिजनों ने अपने स्तर पर घर के आसपास छानबीन की, तो मकान के पिछले हिस्से में तीन अज्ञात लोगों के पैरों के ताजा निशान दिखाई दिए। इससे साफ हो गया कि चोर पीछे की दीवार फांदकर या रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे।

तोशाम थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, सुराग तलाशने में जुटी टीम

चोरी की सूचना तुरंत स्थानीय तोशाम पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

तोशाम थाना पुलिस (Tosham Police) ने पीड़ित सुरेंद्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पैरों के निशानों के आधार पर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।