Narnaul: स्वास्थ्य मंत्री ने रामपुरा-कांटी में किया 3 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
Narnaul: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रविवार को अटेली खंड के रामपुरा और कांटी गांव में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव तथा बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कांटी गांव में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं रामपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा भावना का परिचय दिया गया।
अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दोनों गांवों से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं और सरकारी अस्पतालों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि आमजन को बड़े निजी अस्पतालों के भारी-भरकम बिलों से राहत मिल सके।
उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है और चुनाव जीतने के बाद से वे क्षेत्र के विकास व जनकल्याण के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं।
पूर्व मंत्री व नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के 12 वर्षों के शासनकाल और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के दो वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य हुए हैं।
कांटी गांव से सरपंच कविता और पूर्व सरपंच देवी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद मंत्री रामपुरा सरपंच संदीप यादव ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख राकेश, जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, मार्केट कमेटी अटेली चेयरमैन दिनेश जेलदार, पूर्व चेयरमैन विकास यादव, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, एसएमओ डॉ. अशोक सिंगवईया, बीडीपीओ सचिन, पूर्व वाइस चेयरमैन जसवंत यादव, ब्लॉक समिति चेयरमैन कनीना जयप्रकाश ककराला, राजेंद्र चेयरमैन, नपा चेयरमैन जेपी कोटिया, बाछौद मंडल अध्यक्ष मंजीत भीलवाड़ा, पूर्व चेयरमैन दयाराम यादव, अजीत कलवाड़ी, पार्षद प्रतिनिधि बिरेंद्र, सरपंच संजय, बिनोद कटकई, वाइस चेयरमैन रामकिशन जांगिड़, पार्षद प्रतिनिधि आनंद शर्मा, राजपाल रामपुरा, असिस्टेंट कमांडेंट सतीश कुमार, कर्मबीर खीची, हरपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
