Breaking News
Jind Accident: जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, नरवाना-धनोरी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, इकलौते भाई की मौतSalman Khan New Song: सलमान खान ने सुबह 5 बजे दिया फैंस को सरप्राइज, फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीजमोहाली में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच, 4 नवंबर को भारत-दक्षिण कोरिया का सेमीफाइनलFaridabad Crime: फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, खेत में मिला दो दिन से लापता युवक का गला रेता शवAmbala Road Accident: अंबाला कैंट में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतJind Accident: जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, नरवाना-धनोरी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, इकलौते भाई की मौतSalman Khan New Song: सलमान खान ने सुबह 5 बजे दिया फैंस को सरप्राइज, फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीजमोहाली में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच, 4 नवंबर को भारत-दक्षिण कोरिया का सेमीफाइनलFaridabad Crime: फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, खेत में मिला दो दिन से लापता युवक का गला रेता शवAmbala Road Accident: अंबाला कैंट में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

iPhone 18 Pro Max Tea Test: 2 लाख के आईफोन को खोलती चाय में उबाला, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

iPhone 18 Pro Max Tea Test: 2 लाख के आईफोन को खोलती चाय में उबाला, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

2 लाख के आईफोन को खोलती चाय में उबाला, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

iPhone 18 Pro Max Tea Test: एप्पल के आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर टेक लवर्स और आम लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। एप्पल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारों और नए बर्गंडी कलर वेरिएंट (iPhone 18 Pro Burgundy Colour) को लेकर चल रहे क्रेज के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा ले। एक यूजर ने इस लगभग दो लाख रुपये कीमत वाले ब्रांड न्यू फोन की बिल्ड क्वालिटी और वाटर रेजिस्टेंस परखने के लिए इसे किसी लैब में नहीं, बल्कि खोलती चाय (Boiling Water Test iPhone) के पतीले में डाल दिया।

उबलते पानी, दूध और अदरक के बीच 90 सेकंड तक डूबता रहा आईफोन

विज्ञापन

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Bhuvan_RJ46 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्गंडी कलर के आईफोन 18 प्रो मैक्स को पहले पानी में डाला गया। इसके बाद उसमें दूध, चायपत्ती और कुटी हुई अदरक मिलाकर बाकायदा मसाला चाय तैयार की गई। करीब 60 से 90 सेकंड तक यह महंगा फोन उबलती हुई चाय के अंदर ही तैरता रहा। इस दौरान फोन का कैमरा ऑन रखा गया था ताकि अंदर का रियल-टाइम दृश्य और रिएक्शन रिकॉर्ड हो सके।

चाय से बाहर निकला तो ऑन था डिस्प्ले, लेकिन कैमरे में जमी फॉग और बैक पैनल पर आए क्रैक

चाय पूरी तरह उबल जाने के बाद जब चिमटे की मदद से फोन को बाहर निकाला गया, तो शुरुआत में इसका टच और डिस्प्ले काम करता हुआ दिखा। टीम ने फोन को साफ पानी से धोकर सुखाया और इसके फीचर्स जांचने शुरू किए। हालांकि, जब कैमरे से फोटो खींचने की कोशिश की गई तो तस्वीरें धुंधली (ब्लर) आने लगीं (iPhone Camera Fog Issue)। ध्यान से देखने पर पता चला कि कैमरे के लेंस के अंदर नमी जमा हो गई थी। इतना ही नहीं, अत्यधिक तापमान के कारण फोन का बैक पैनल भी सह नहीं पाया और कैमरे के हिस्से के पास बड़े क्रैक आ गए।

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे यूजर्स, बोले— “1.5 लाख के फोन को बना दिया कटिंग चाय”

इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया और अब तक इसे 73 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस अजीबोगरीब टेस्ट पर जमकर मजे ले रहे हैं। (Social Media Viral Tech Video) एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई ने सचमुच डेढ़ लाख रुपये के फोन को कटिंग चाय में बदल दिया!” वहीं दूसरे यूजर का कहना था, “यह एकदम जायज टेस्ट है, क्योंकि आजकल तो चायवाले भी आईफोन रखते हैं।” एक अन्य यूजर ने तंज कसा, “कितना साहसिक कदम है, अब इस आईफोन वाली चाय का क्या रेट होगा?”

यह भी पढ़ें– Norway Taxi Fare Viral: नॉर्वे में 22 मिनट की टैक्सी राइड का बिल आया 9580 रुपये, भारतीय यात्री ने बयां किया दर्द

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।