September 20, 2026

Narnaul: महेंद्रगढ़ में सजेगा नमो सेवा-अनकही कहानियां का रंगमंच, 2 दिन में पांच टीमें देंगी 30 प्रस्तुतियां

0
Anupma Anjli D C

Narnaul:प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नमो सेवा-अनकही कहानियां स्ट्रीट प्ले श्रृंखला की टीमें 23 व 24 सितंबर को जिले में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनसेवा से जुड़ी प्रेरक कहानियां लोगों तक पहुंचाएंगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर टीमों की व्यवस्था और आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि जिले में इस दौरान पांच अलग-अलग टीमें सक्रिय रहेंगी। प्रमोद तिवारी एंड टीम, नीरज एंड टीम, गिरीश एंड टीम, रितु शर्मा एंड टीम तथा असलम एंड टीम — इन सभी को छह-छह शो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह दो दिन में जिले भर में कुल 30 प्रस्तुतियां होंगी। हर टीम के साथ एक संपर्क नंबर भी दिया गया है ताकि स्थानीय प्रशासन और संबंधित संस्थानों से बेहतर समन्वय बना रहे।
उन्होंने बताया कि ये अभियान प्रदेश स्तर पर 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा के 23 जिलों में चलाया जा रहा है, जिसमें 115 टीमें कुल 690 शो प्रस्तुत करेंगी। हर जिले को क्रमवार दो-दो दिन का समय दिया गया है, जिसके तहत महेंद्रगढ़ का नंबर 23-24 सितंबर को आया है।
उन्होंने बताया कि इन नाटकों के जरिए आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा भाव से जुड़ी सीख देने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed