Narnaul: बीपी, शुगर, गठिया, जोड़ो के दर्द जैसी अनेक समस्याएं आज की आधुनिक दिनचर्या और हमारी स्वयं की लापरवाही
Narnaul: भारत विकास परिषद, शाखा नारनौल द्वारा शाखा के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर शैल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जयपुर के सहयोग से एक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय जोड़ प्रत्यारोपण एवं रीढ़ की हड्डी की सर्जरी में नवीनतम प्रगति रहा। इस सत्र में शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर के दो वरिष्ठ विशेषज्ञों सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन 24 वर्षों के अनुभवी डायरेक्टर डॉ. धीरज दुबे और 12 वर्षों के अनुभवी सीनियर स्पाइन सर्जन डॉ. प्रवीण गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। दोनों डॉक्टर्स ने जोड़ों के दर्द के कारण, आधुनिक जोड़ प्रत्यारोपण तकनीक, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं, उनके लक्षण और नई उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित सदस्यों ने जोड़ों के दर्द, घुटना प्रत्यारोपण, कमर दर्द और स्पाइन सर्जरी से जुड़ी अपनी शंकाओं के बारे में डॉक्टरों से सवाल-जवाब कर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा ने भारत विकास परिषद में शामिल हुए नए सदस्यों सुनील जैन, मनीष जैन व पवन गर्ग को शपथ ग्रहण करवाई। अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि नारनौल शाखा ने अपने 33 वर्षों के लम्बे कार्यकाल में अनेक नेत्र ऑपरेशन, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, आनंद रसोई, पौधारोपण, जागरूकता कार्यक्रम, शैक्षणिक एवं जनहित के अनेक अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा का प्रयास किया है और ये प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सचिव संदीप शुक्ला ने कुशल मंच संचालन करते हुए बताया कि आज लगभग हर घर में कोई ना कोई व्यक्ति किसी ना किसी व्याधि की चपेट में परेशान है। बीपी, शुगर, गठिया, जोड़ो के दर्द जैसी अनेक समस्याएं आज की आधुनिक दिनचर्या और हमारी स्वयं की लापरवाही के चलते आम बातें हो चुकी हैं। इसलिए आज जयपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इस प्रकार की समस्याओं से बचने और उनके उपाय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए इस जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया है, ताकि हम लोग समय पर जागरूक होकर अपनी समस्या को बढ़ने से पहले ही उसका निदान कर सकें।
इसके पश्चात शाखा प्रधान मुकेश जैन, सचिव संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष भगत सिंह सैनी और पर्यावरण गतिविधि संयोजक सुनील चुघ तथा महिला सहभागिता सुचेता गोगिया सहित कार्यकारिणी ने दोनों डॉक्टर्स व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार यादव ने दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों और परिषद के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बजरंग लाल गुप्ता, नरेश गोगिया, वीडी वशिष्ठ, सुभाष कश्यप, दिनेश सांखला, नवीन गुप्ता, मधुर गर्ग, सतीश भल्ला, डॉ जितेन्द्र भारद्वाज, अशोक कुमार, पवन अरोड़ा, धर्मनारायण शर्मा, कविंद्र सचदेवा, अश्वनी कटारिया, सुभाष सिंगला, नरोत्तम सोनी, राहुल वर्मा, सुनील मित्तल, मीतू जैन, शारदा बोहरा, महक शुक्ला, पूजा गर्ग, प्रीति शर्मा, पूजा सैनी आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।
