September 20, 2026

Narnaul: महिलाओं ने भजन और नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की

0
Nnl 5

Narnaul: नारनौल शहर में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा रविवार को 192वीं फेरी का आयोजन श्याम कॉलोनी से श्रद्धा और भक्ति भाव एवं उत्साह के साथ निकाली गई। इस प्रभात फेरी में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान श्री महेश कुमार जांगिड़ जी ने विधि विधान से ठाकुर जी की आरती पूजा अर्चना करके किया। सभी को चंदन तिलक लगाकर भक्तिमय माहौल में सभी ने प्रभात फेरी श्याम कालोनी में परिक्रमा लगाकर राधे-राधे का गुणगान किया।
प्रभात फेरी के दौरान महिलाएं, पुरुष, युवा व बच्चे भक्ति गीतों पर नाचते- गाते हुए संकीर्तन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं की टोलिया जब राधे-राधे नाम का जाप करते हुए शहर की कुंज गलियों को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया महिलाओं ने भजन और के नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की। अपने परिक्रमा मार्ग में 45 नंबर चौकी पर स्थित श्री श्याम मंदिर में पहुंचने पर उनके प्रधान दौलत राम गर्ग ने सभी साथियों सहित प्रभात फेरी का स्वागत किया। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed