Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर विशेष आयोजन
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर विशेष आयोजन
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के हिंदी विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार एवं संरक्षक सम-कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा तथा विश्वविद्यालय के सह-संरक्षक कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार के संरक्षण में बुधवार को रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान एवं काव्यपाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश कुमारी ने संकाय के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिनकर जी के विविध पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रीना स्वामी ने मोहिनी के प्रेम में आबद्धः कवि दिनकर विषय पर विशेष व्याख्यान के माध्यम से अपने विचार साझा किए। मंच संचालन शोधार्थी नीरज कुमार द्वारा किया गया।
शोधार्थी नन्दू सोनी ने दिनकर जी के साहित्यिक योगदान से परिचय कराया। साथ ही शोधार्थी शिव प्रसाद, शोधार्थी ईशा, अनुज कुमार शर्मा ने अपने गायन के माध्यम से काव्य पाठ प्रस्तुत किया,अमन देवी, निधि एवं अंग्रेजी विभाग की शोधार्थी नंदिनी ने काव्य पाठ किया साथ ही परास्नातक की विद्यार्थी निधि, विक्रम, नीलम शर्मा, मोंटी, सचिन, विशाल, प्रवेश कुमार, अरमान, प्रिया, आजाद, उमेश कुमार, पार्थ सारथी आदि शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने अपने काव्य पाठ एवं वक्तव्य के माध्यम से कार्यक्रम में हर्षाेल्लास एवं उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रीना स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी देखें – हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पर्यटन दिवस समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ, प्रश्नोत्तरी में उमड़े विद्यार्थी
