Narnaul : नारनौल में अनियंत्रित स्कूली बस ने स्कूटी और साइकिल को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
Narnaul : नारनौल में अनियंत्रित स्कूली बस ने स्कूटी और साइकिल को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित निजी स्कूल बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित सूरज स्कूल की बस गांव नूनी शेखपुरा की तरफ बच्चों को लेने जा रही थी। नूनी गांव के मोड़ के पास स्थित सीबीएम अस्पताल के नजदीक पहुंचते ही ड्राइवर बस से अपना संतुलन खो बैठा।
संतुलन बिगड़ने के बाद बस ने सबसे पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी और उसके बाद सामने से आ रही साइकिल को भी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में साइकिल सवार मजदूर अखिलेश दास (करीब 35 वर्ष, मूल निवासी बिहार, हाल निवासी नसीबपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा स्कूटी पर सवार नसीबपुर निवासी नीता कुमारी और अतर सिंह भी घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती और पुलिस की कार्रवाई
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय दृष्टिकोण दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा गिया है।
गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में छात्रों की संख्या कम थी और किसी भी स्कूली बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और महावीर चौक पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर महावीर चौक चौकी में खड़ा कर दिया है। पुलिस चौकी के अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच और पूछताछ में यह सामने आया है कि बस चालक स्कूटी सवार को बचाने का प्रयास कर रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
यह भी देखें – हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर विशेष आयोजन
