Crime News: अमरोहा के फार्महाउस में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, दरोगा और CRPF जवान नामजद
अमरोहा के फार्महाउस में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, दरोगा और CRPF जवान नामजद
Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से कानून व्यवस्था और खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हरियाणा के फतेहाबाद (Sonipat to Amroha News) की रहने वाली 23 साल की युवती के साथ अमरोहा के हसनपुर स्थित एक फार्महाउस में गैंगरेप किया गया।
इस घिनौनी वारदात का आरोप उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के साथ-साथ सीआरपीएफ के दो जवानों पर लगा है। (Amroha News) वारदात के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोनीपत से बुलाकर अमरोहा ले गए आरोपी, फार्महाउस में रची गई साजिश
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 20 सितंबर को उसकी सहेली ने उसे मुजफ्फरनगर निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित से मिलने की सलाह दी थी। 21 सितंबर को युवती सोनीपत पहुंची, जहां से मोहित उसे अपनी कार में लेकर निकला। रास्ते में मोहित ने सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी साथ ले लिया। इसके बाद दोनों आरोपी युवती को लेकर अमरोहा के झुलपुरी गांव स्थित एक फार्महाउस पहुंचे, जहां दो कमरे बुक किए गए थे।
शराब पार्टी के बाद वारदात, पीड़िता ने सूझबूझ से बुलाई पुलिस
आरोप है कि मंगलवार रात हसनपुर थाने के दरोगा संजय तोमर और हेड कांस्टेबल प्रमोद मलिक भी फार्महाउस पहुंचे। चारों ने मिलकर शराब पी और फिर नशे की हालत में युवती के कमरे में जबरन दाखिल होकर हैवानियत को अंजाम दिया।
वारदात के दौरान जब तीन आरोपी कमरे से बाहर निकले तो युवती ने चौथे आरोपी को धक्का देकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने बिना हिम्मत हारे गूगल पर सर्च करके अमरोहा पुलिस अधिकारियों के नंबर निकाले और सीधे फोन पर घटना की जानकारी दी।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, चार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज
देर रात सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिशों के बाद, बढ़ते दबाव को देखते हुए अमरोहा पुलिस ने शाम को चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। (Haryana Crime News) अमरोहा के एसपी लाखन सिंह यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
