September 24, 2026

Nangal Chaudhary : युवाओं के लिए बेहतर मौके उपलब्ध करा रहा माय भारत – एसडीएम उदय सिंह

0
Nangal Chaudhary : युवाओं के लिए बेहतर मौके उपलब्ध करा रहा माय भारत - एसडीएम उदय सिंह

Nangal Chaudhary : युवाओं के लिए बेहतर मौके उपलब्ध करा रहा माय भारत - एसडीएम उदय सिंह

Nangal Chaudhary :  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आयोजित 6-दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज जाट सभा नांगल चौधरी में विधिवत शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, इसमें नारनौल, भिवानी, रेवाड़ी एवं गुरुग्राम जिलों से चयनित 47 राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

 

 

 

एसडीएम उदय सिंह ने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं कौशल को अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं तक पहुंचाने तथा समाजोपयोगी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की कार्य क्षमता, नेतृत्व कौशल, व्यक्तित्व विकास, सामुदायिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को सुदृढ़ करना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को संगठित कर विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक अभियानों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

 

Nangal Chaudhary : युवाओं के लिए बेहतर मौके उपलब्ध करा रहा माय भारत - एसडीएम उदय सिंह
Nangal Chaudhary : युवाओं के लिए बेहतर मौके उपलब्ध करा रहा माय भारत – एसडीएम उदय सिंह

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की कार्यप्रणाली, योजनाओं एवं युवा केंद्रित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मेरा युवा भारत के गठन, उद्देश्य, संगठनात्मक संरचना, पोर्टल, गतिविधियों, स्वयंसेवा के अवसरों तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय युवा कोर योजना, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों, फील्ड स्तर पर कार्य करने की प्रक्रिया तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय के संबंध में भी जानकारी दी गई।

 

 

इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा क्लब, गैर-सरकारी संगठन, सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य युवा संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जोड़ने के तरीकों पर भी विशेष चर्चा की जा रही है।

 

 

विभिन्न विषयों पर होंगे विशेष सत्र

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों के लिए विभिन्न व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

इनमें योग एवं शारीरिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सहायता, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, नशा मुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता, स्वयंसेवा, डिजिटल एवं साइबर जागरूकता तथा विकसित भारत@2047 जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि उन्हें समूह गतिविधियों, संवादात्मक सत्रों, व्यवहारिक अभ्यास, टीम बिल्डिंग एवं क्षेत्रीय गतिविधियों के माध्यम से कार्य करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वयंसेवकों में नेतृत्व, टीम भावना, समस्या समाधान तथा समुदाय के साथ प्रभावी संवाद की क्षमता विकसित करना है।

 

युवाओं को सरकारी कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को यह भी बताया जाएगा कि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल से जोड़कर उन्हें स्वयंसेवा, अनुभवात्मक अधिगम, युवा सहभागिता, खेल, सामाजिक गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित विभिन्न अवसरों का लाभ दिला सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने, सरकारी अभियानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में रचनात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर रेडक्रॉस से टेकचंद यादव, प्रशिक्षक सतवीर यादव सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखें –  महेंद्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित, 25 सितंबर से नारनौल व सिहमा में शुरू होगा अगला दौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed