September 24, 2026

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर हुआ पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

0
Narnaul : राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर हुआ पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

पौधारोपण करते अध्यापकगण व छात्र

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में आज महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया। भारत सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा मेरा योगदान अभियान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया और विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए।

 

 

प्राचार्या डॉ. सुमन यादव ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के गौरवशाली इतिहास, उद्देश्यों और समाज के निर्माण में इसकी महत्ता से अवगत कराया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्राचार्या ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल करना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

 

 

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निर्मला एवं सुखवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को निस्वार्थ सेवा, ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ और स्वयं से ऊपर समाज हित को रखने के मूल मंत्र के प्रति प्रेरित किया।

 

 

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य ध्येय युवाओं में सामाजिक समरसता, पर्यावरण चेतना और नैतिक कर्तव्यों की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

 

 

 

यह भी देखें – ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक शृंखला, पांचों खंडों में पहले दिन की प्रस्तुतियां रही सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed