Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत एनएसएस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस शिविर के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ चलाया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे कॉलेज परिसर की श्रमदान कर साफ-सफाई की साथ ही साथ विद्यार्थियों के पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि समाज में अनुशासन और जनसेवा की भावना जागृत करने में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
सिनियर प्रोफेसर और काउंसिल मैंबर डॉ चंद्रमोहन ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से मानवीय मूल्यों और सेवा भावना से समाज कल्याण के लिए अनेकों अनेंक कार्य कर सकते हैं।स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारे संस्कारों और संस्कृति की भी परिचायक है।
कार्यक्रम के दौरान सिनियर प्रोफेसर डॉ. हवा सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें तन मन और समर्पण भाव से समाज कल्याण और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकते है।

एक दिवसीय कैंप के तहत जहां एक ओर स्वयंसेवकों ने कैंपस को स्वच्छ बनाया, वहीं दूसरी ओर आयोजित पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का खुलकर प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने कला और शब्दों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर हुई पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में डॉ. सत्यपाल सूलोदिया और डॉ सतीश सैनी,डॉ. पलक ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
इसके साथ ही, इस सफल आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों— डॉ. अमित कुमार, डॉ. विशाल कुमार और डॉ. सोनम गर्ग ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में प्रोग्राम आफिसर डॉ अमित रंगा ने सभी स्टाफ सदस्यों और एनएसएस वालंटियर का इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
