Bhiwani Crime: भिवानी के धनाना गांव में जमीनी विवाद में मां-बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत
भिवानी के धनाना गांव में जमीनी विवाद में मां-बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत
Bhiwani Crime: हरियाणा के भिवानी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव धनाना-2 (Dhanana Village Bhiwani) में पारिवारिक जमीनी विवाद ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि विरोधियों ने 80 साल की बुजुर्ग महिला और उनके बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस भीषण हमले में मां की तड़प-तड़पकर जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को नाजुक हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। (Bhiwani Crime News) घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान आरोपी पक्ष ने आपा खोते हुए सीधे मां-बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। (Bhiwani Tractor Murder Case) लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने दोनों को भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 80 वर्षीय प्यारी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके 36 वर्षीय अविवाहित बेटे राजेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजनों के बयानों का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस (Sadar Thana Bhiwani) और वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया, जिसने मौके से खून के नमूने और ट्रैक्टर के टायरों के निशान समेत कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। देर रात होने के कारण मृतका के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां शनिवार को कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका का परिवार बेहद साधारण है और राजेश उनका इकलौता सहारा है। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
पुलिस का दावा- प्राथमिक जांच में पहले से नहीं था कोई विवाद
मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए गांव धनाना-2 में जमीनी विवाद और ट्रैक्टर से कुचले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।
एसएचओ ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विशुद्ध रूप से पारिवारिक जमीनी रंजिश का मामला है। हालांकि, इससे पहले दोनों पक्षों में किसी बड़े झगड़े या पुलिस शिकायत का रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और उनकी लिखित शिकायत व बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
