September 26, 2026

Rohtak Crime: अलमारी का ताला तोड़कर उड़ाए 38 लाख रुपये, CCTV में कैद हुए बाइक सवार चोर

0
Rohtak Crime: अलमारी का ताला तोड़कर उड़ाए 38 लाख रुपये, CCTV में कैद हुए बाइक सवार चोर

अलमारी का ताला तोड़कर उड़ाए 38 लाख रुपये, CCTV में कैद हुए बाइक सवार चोर

Rohtak Crime: हरियाणा के रोहतक जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार चोरों ने शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर को अपना निशाना बनाया। चोर ऑफिस के ऊपर बने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से ₹38 लाख की नगदी, 7 तोले सोने के जेवरात और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मय 6 जिंदा कारतूस लेकर रफूचक्कर हो गए।

वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। (Rohtak Crime News) पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर अशोक कुमार की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गली में लगे सीसीटीवी कैमरों से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनमें दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्लॉट बिक्री की रकम अलमारी में रखी थी, जेवर भी ले गए चोर

पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में राजेंद्रा कॉलोनी (Janta Colony Rohtak Theft) स्थित अपना एक प्लॉट बेचा था। डील से मिले ₹38 लाख रुपये उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से जनता कॉलोनी में स्थित अपने ऑफिस के ऊपरी कमरे में रखी अलमारी में संभालकर रखे थे। नगदी के साथ ही अलमारी में परिवार की 3 तोले की सोने की अंगूठी और 4 तोले की सोने की चेन भी रखी हुई थी।

बुधवार रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। अगली सुबह जब कमरे का ताला टूटा मिला और सामान अस्त-व्यस्त देखा, तो अशोक कुमार के होश उड़ गए। चोर अलमारी में रखा सारा कैश, जेवरात, 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर और 6 कारतूस समेटकर चंपत हो चुके थे।

हथियार चोरी होने से दहशत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद पीड़ित परिवार के साथ-साथ पुलिस महकमे के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। सबसे बड़ी चिंता चोरी हुई लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूसों को लेकर है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि शातिर अपराधी इस हथियार का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने में कर सकते हैं।

घटना स्थल का मुआयना करने पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ली है। फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध युवक रात के समय ऑफिस की तरफ मुड़ते और कुछ देर बाद वहां से तेजी से निकलते हुए नजर आ रहे हैं।

जल्द शिकंजे में होंगे आरोपी: थाना प्रभारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी (Rohtak Police Investigation) राकेश ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य जुटाए हैं। FSL और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जा रही है।

थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों का सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल कर चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें– HRERA TDI Infracorp Fine: हरेरा पंचकूला का टीडीआई इंफ्राकॉर्प पर बड़ा फैसला, खारिज की अर्जी, 90 दिन में भरने होंगे ₹19.10 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed