September 26, 2026

Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, NCR नहर में डूबे 3 युवक, 2 के शव बरामद

0
Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, NCR नहर में डूबे 3 युवक, 2 के शव बरामद

बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, NCR नहर में डूबे 3 युवक, 2 के शव बरामद

Bahadurgarh News: हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के पास गणेश विसर्जन का उल्लास उस वक्त मातम में बदल गया, जब NCR नहर में तीन युवक डूब गए। हादसा रोहद गांव (Rohad Village Bahadurgarh) के समीप से गुजर रही नहर में हुआ। (Bahadurgarh News Today) विसर्जन के दौरान एक साथी को बचाने की कोशिश में दो अन्य युवक भी नहर के तेज और गहरे पानी के बहाव में बह गए।

सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। (Sonipat Police Action) राहत और बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने दो युवकों के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं, जबकि तीसरे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ NDRF की टीम को भी काम में लगाया गया है।

दोस्त को डूबता देख नहर में कूदे थे साथी, बहाव में बहे तीनों

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की टोली गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए NCR नहर पर पहुंची थी। विसर्जन के दौरान 24 वर्षीय अजय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

अजय को छटपटाता देख उसके दो साथी नीतेश और शिवकांत बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। (Ganesh Visarjan Accident Haryana)  हालांकि, पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण दोनों भी खुद को संभाल नहीं सके और तीनों ही पानी के भारी प्रवाह में समा गए। किनारे पर खड़े अन्य लोगों ने शोर मचाया और तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, NDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

हादसे की खबर मिलते ही आसौदा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अजय और नीतेश के शवों को नहर से बाहर निकाल लिया है। वहीं, पानी में लापता शिवकांत की तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम नहर के निचले इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। हादसे के बाद से ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें– HRERA TDI Infracorp Fine: हरेरा पंचकूला का टीडीआई इंफ्राकॉर्प पर बड़ा फैसला, खारिज की अर्जी, 90 दिन में भरने होंगे ₹19.10 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed