September 26, 2026

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे 152डी पर ट्राले से टकराया सब्जियों से भरा कैंटर, रेवाड़ी के युवक की मौत और चाचा गंभीर रूप से घायल

0
Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे 152डी पर ट्राले से टकराया सब्जियों से भरा कैंटर, रेवाड़ी के युवक की मौत और चाचा गंभीर रूप से घायल

प्रतीकात्मक फोटो

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे 152डी पर खेड़ी तलवाना के पास शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया।

 

यहां पेट्रोल पंप के नजदीक बने रेस्ट एरिया में खड़े एक ट्राले से सब्जियों से भरा हुआ कैंटर पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में कैंटर में सवार 29 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

 

नासिक से कैथल आ रहे थे सब्जी लेकर

मृतक के पिता प्रेमचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा रोहित शर्मा (29 वर्ष) और उनके भाई प्रमोद कुमार दोनों मिलकर कैंटर चलाने का काम करते थे। वे दोनों गत 24 सितंबर को महाराष्ट्र के नासिक से कैंटर में सब्जियां लादकर कैथल के लिए रवाना हुए थे।

 

शनिवार तड़के करीब 4 बजे जब उनका वाहन महेंद्रगढ़ में हाईवे 152डी पर खेड़ी तलवाना के पास पहुंचा, तो रास्ते में रेस्ट एरिया के पास सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा हुआ था। कोहरे या कम विजिबिलिटी के चलते उनका कैंटर अनियंत्रित होकर सीधे उस खड़े हुए ट्राले के पिछले हिस्से में जा घुसा।

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे 152डी पर ट्राले से टकराया सब्जियों से भरा कैंटर, रेवाड़ी के युवक की मौत और चाचा गंभीर रूप से घायल
अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य लोग

 

अस्पताल में मचा कोहराम, एक की मौत

टक्कर इतनी भयानक थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार रोहित तथा प्रमोद दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर रेस्ट एरिया के आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को फोन कर इसकी सूचना दी।

 

 

दोनों घायलों को तुरंत कनीना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रोहित शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रमोद कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

यह भी देखें – नारनौल में साइबर ठगी, रिटायर्ड गेस्ट लेक्चरर को डिजिटल अरेस्ट कर 23 लाख ठगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed