Nangal Chaudhary : युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग राष्ट्र निर्माण में अहम – विधायक कंवर सिंह यादव
Nangal Chaudhary : युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग राष्ट्र निर्माण में अहम - विधायक कंवर सिंह यादव
Nangal Chaudhary : मेरा युवा भारत, नारनौल (महेंद्रगढ़) द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आयोजित 6-दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक सत्र आयोजित किए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने स्वयंसेवकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाएं तथा उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करें।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने के लिए किए गए आह्वान के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से युवाओं को भी राजनीति और सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस पहल के तहत 10,000 युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नई सोच, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता से संपन्न युवा देश के लोकतांत्रिक एवं सार्वजनिक जीवन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं को नई सीख देने के साथ-साथ उन्हें टीम भावना, सेवा भाव और नेतृत्व के गुणों से भी परिचित करवाते हैं।

विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि युवा अपनी जिम्मेदारियों को समझकर आगे बढ़ेंगे तो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से मजबूत होगा।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के विभिन्न अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, संजय शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, हेमंत शर्मा,धर्मपाल,जितेंद्र सैनी,हेमंत, दरियाव सिंह,कर्मपाल यादव स्टेट युथ अवार्डी, कर्मवीर यादव,अमित यादव,राहुल कुमार,स्नेह शर्मा, काजल सहित अन्य अधिकारी, सहयोगी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
यह भी देखें – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल 28 को पीजी कॉलेज सभागार में सुनेंगे शिकायतें
