Haryana NMMS Scholarship: हरियाणा के 2337 होनहार छात्रों को मिलेंगे 48 हजार रुपये, NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू
हरियाणा के 2337 होनहार छात्रों को मिलेंगे 48 हजार रुपये, NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू
Haryana NMMS Scholarship: (मुनीश मुंडे) हरियाणा में आर्थिक तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ने को मजबूर होने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। राष्ट्रीय साधन-सह-पात्रता छात्रवृत्ति योजना (Haryana NMMS Scholarship) के माध्यम से राज्य के 2337 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चुने गए हर विद्यार्थी को 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक यानी चार वर्षों तक प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस तरह चार वर्षों के दौरान हर बच्चे के बैंक खाते में सीधे 48 हजार रुपये की स्कॉलरशिप पहुंचेगी।
जिलेवार कोटा तय, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के लिए कोटा निर्धारित कर दिया गया है। राज्य में सबसे अधिक 271 सीटें यमुनानगर जिले को दी गई हैं, जबकि हिसार में 170, गुरुग्राम में 134, कैथल और कुरुक्षेत्र में 132-132 तथा करनाल में 127 सीटों का कोटा तय किया गया है। (NMMS Exam Date Haryana) वहीं फरीदाबाद में सबसे कम 32 और पंचकूला में 54 सीटों पर चयन होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
पात्रता शर्तें और आरक्षण का नियम
स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का हरियाणा के किसी सरकारी या अनुदान प्राप्त स्कूल में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। साथ ही उसने सातवीं कक्षा भी इन्हीं विद्यालयों से उत्तीर्ण की हो। अभिभावकों की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य स्तरीय आरक्षण नियमों के अनुसार कुल 2337 सीटों में सामान्य वर्ग के लिए 1167, बीसी-ए के लिए 373 (16%), बीसी-बी के लिए 260 (11%), अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 360 (20%) और दिव्यांग वर्ग के लिए 3% सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
सीधे बैंक खाते में आएगी स्कॉलरशिप राशि
योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सहायता केवल एक साल तक सीमित न रहकर चार साल की पूरी स्कूली पढ़ाई को कवर करती है। 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में हर साल 12-12 हजार रुपये खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। (Class 8 Scholarship Scheme Haryana) जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, पात्र छात्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (School Scholarship 1000 Per Month) या एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय छात्र का नाम, जन्मतिथि और जरूरी आय व जाति प्रमाण पत्र सही दस्तावेज के अनुसार अपलोड करने अनिवार्य हैं।
यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी में मानवता शर्मसार, बिजली बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात
