September 29, 2026

Rohtak Monkey Terror: रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी में बंदरों का आतंक, 15 दिन में 15 बच्चों को काटा, दहशत में लोग

0
Rohtak Monkey Terror: रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी में बंदरों का आतंक, 15 दिन में 15 बच्चों को काटा, दहशत में लोग

रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी में बंदरों का आतंक, 15 दिन में 15 बच्चों को काटा, दहशत में लोग

Rohtak Monkey Terror: हरियाणा के रोहतक (Rohtak Monkey Attack) शहर की पॉश मानी जाने वाली डीएलएफ कॉलोनी इन दिनों बंदरों के खौफनाक आतंक से जूझ रही है। बीते 15 दिनों के भीतर स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि बंदरों के झुंड ने 15 मासूम बच्चों को काटकर घायल कर दिया है। सुबह की सैर हो या शाम का समय, पार्क से लेकर गलियों तक बंदरों की टोली जमा रहती है। इस वजह से कॉलोनी में दहशत का माहौल है और लोगों ने डर के मारे अपने बच्चों को घरों में कैद कर दिया है।

घरों में घुसकर हमला, पार्कों में जाना हुआ दुश्वार

स्थानीय निवासी शौकी गिरधर और सुमित ने बताया कि बंदर अब केवल सड़कों या छतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सीधे घरों के भीतर घुस रहे हैं। आंगन में रखा सामान तहस-नहस करना और सुखाने के लिए टांगे कपड़े फाड़ना रोज की बात हो गई है। (DLF Colony Rohtak News) अगर कोई उन्हें भगाने का प्रयास करता है, तो बंदर उल्टे हमला करने पर उतारू हो जाते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं का पार्कों में जाना पूरी तरह बंद हो चुका है, जिससे दिनचर्या पटरी से उतर गई है।

पार्षदों की गुहार बेअसर, निगम की ढिलाई से रोष

कॉलोनी वासियों का आरोप है कि इस विकट समस्या को लेकर वे कई बार स्थानीय पार्षद और प्रशासन का दरवाजा खटखटा चुके हैं, लेकिन अब तक नतीजा सिफर ही रहा है। वहीं, वार्ड पार्षद का कहना है कि नगर निगम ( Rohtak Municipal Corporation News) की बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आगामी बैठक में बंदरों को पकड़ने के लिए एक स्थाई एजेंसी को ठेका देने की मांग मजबूती से रखी जाएगी।

मेयर ने दिया बंदरमुक्त शहर का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने आश्वासन दिया है कि शहर में बढ़ती बंदरों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए निगम जल्द कड़े कदम उठाएगा। (Mayor Ramavtar Valmiki Rohtak) उन्होंने कहा कि बंदर पकड़ने वाली संबंधित एजेंसी को सख्त हिदायत दी जाएगी ताकि डीएलएफ कॉलोनी समेत पूरे शहर को जल्द से जल्द इस समस्या से राहत दिलाई जा सके।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी में मानवता शर्मसार, बिजली बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed