September 29, 2026

Panipat Crime: पानीपत की TDI सिटी में खूनी संघर्ष, दिल्ली पुलिस के सिपाही ने RWA सचिव के घर में घुसकर की मारपीट

0
Panipat Crime: पानीपत की TDI सिटी में खूनी संघर्ष, दिल्ली पुलिस के सिपाही ने RWA सचिव के घर में घुसकर की मारपीट

Panipat Crime: पानीपत की TDI सिटी में खूनी संघर्ष, दिल्ली पुलिस के सिपाही ने RWA सचिव के घर में घुसकर की मारपीट

Panipat Crime: पानीपत की पॉश कॉलोनी (TDI City Panipat News) में (Ekta Bansal RWA Secretary) की महिला सचिव और उनके पड़ोसी के बीच चल रही चुनावी रंजिश ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही पुरुषोत्तम वत्स ने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर RWA सचिव एकता बंसल के घर में जबरन घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। (Panipat TDI City) इस वारदात में एकता बंसल, उनकी बहू शिवानी बंसल और बेटा मनन गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई 2 साल की मासूम बच्ची के साथ भी मारपीट का आरोप लगा है।

ऑनलाइन सुनवाई में टिप्पणी से भड़का विवाद

घटना की जड़ें सितंबर 2025 में हुए RWA चुनाव से जुड़ी हैं। चुनाव में एकता बंसल ने सचिव पद का चुनाव जीता था, जबकि सिपाही पुरुषोत्तम वत्स विरोधी खेमे में थे। परिजनों के अनुसार, RWA से जुड़े एक केस की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान पुरुषोत्तम ने एकता बंसल पर अभद्र टिप्पणी की। इसी बात का विरोध दर्ज कराने 27 सितंबर की सुबह एकता अपने पड़ोसी पुरुषोत्तम के घर गई थीं, जहां गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। इसके करीब एक घंटे बाद हथियारबंद हमलावर सचिव के घर में घुस आए।

घर में घुसकर गुंडागर्दी, मासूम को भी नहीं बख्शा

शिकायतकर्ता शिवानी बंसल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर के दरवाजे के शीशे तोड़ दिए और भीतर घुसकर उनके बाल खींचकर कपड़े फाड़ दिए। जब उनकी 2 साल की बच्ची बीच में आई तो उसे भी थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया गया। आरोप है कि पुरुषोत्तम ने लोहे की रॉड से एकता बंसल के सिर व कंधे पर हमला किया और उनका सिर दीवार में दे मारा। वहीं, गेट का शीशा टूटने से कांच के टुकड़े लगने के कारण मनन बंसल की आंख में गंभीर चोट आई है।

मोबाइल में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

मारपीट की पूरी घटना का वीडियो पीड़िता के पति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है, जिसमें आरोपी जान से मारने की धमकियां देते और मारपीट करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, आरोपी पक्ष ने भी महिला सचिव और उनके परिवार पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। सेक्टर-13/17 (Sector 13 17 Police Station Panipat) थाना प्रभारी SI दीपक ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिल चुकी हैं। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी में मानवता शर्मसार, बिजली बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed