Creative Dating Ideas: ‘पति के लिए आवेदन पत्र’! 36 साल की महिला का वायरल फॉर्मूला, करियर से लेकर फैमिली प्लान तक पूछे सवाल
'पति के लिए आवेदन पत्र'! 36 साल की महिला का वायरल फॉर्मूला, करियर से लेकर फैमिली प्लान तक पूछे सवाल
Creative Dating Ideas: डिजिटल युग में जहां लोग जीवनसाथी तलाशने के लिए मैट्रिमोनी साइट्स और टींडर-बंबल जैसे डेटिंग ऐप्स पर दिन-रात अंगूठा घिसते रहते हैं, वहीं अमेरिका की एक महिला ने इस घिसे-पिटे रास्ते को छोड़कर बिल्कुल नया और क्रांतिकारी तरीका खोज निकाला है।
डेटिंग ऐप्स के खोखले वादों, टाइमपास और अनजानी मुलाकातों से तंग आकर अमेरिका की 36 वर्षीय एरिन पैटरसन ने सीधे एक (Google Form For Husband Search) ‘गूगल फॉर्म’ तैयार कर दिया है। एरिन का यह अनोखा मैरिज एप्लीकेशन फॉर्म सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है और इंटरनेट पर चर्चा का मुख्य केंद्र बन चुका है।
न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट: नॉर्थ कैरोलिना से वायरल हुआ ‘पति का एप्लीकेशन फॉर्म’
अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान ‘न्यू यॉर्क पोस्ट’ (Dating Apps Alternative Google Form) की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कैरोलिना राज्य के शार्लोट शहर की रहने वाली एरिन पैटरसन का कहना है कि डेटिंग ऐप्स पर घंटों स्वाइप करने के बावजूद कोई सीरियस इंसान नहीं मिलता था, जिससे केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी होती थी।
इस झंझट से हमेशा के लिए निजात पाने के लिए उन्होंने खुद एक विस्तृत गूगल फॉर्म बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पिन कर दिया। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही दिनों के भीतर 240 से अधिक लड़कों ने उनके ‘पति आवेदन पत्र’ को भरकर अपनी दावेदारी पेश कर दी।
नौकरी के इंटरव्यू की तरह पूछे कड़े सवाल: करियर से लेकर दिनचर्या तक की ली जानकारी
एरिन का यह फॉर्म कोई आम या हल्का-फुल्का फॉर्म नहीं है, बल्कि इसमें किसी कंपनी के जॉब इंटरव्यू की तरह सीधे और कड़े सवाल शामिल किए गए हैं।
एरिन ने फॉर्म की शुरुआत में ही साफ शब्दों में लिखा है—(Viral Husband Application Form) “मैं एक ऐसे हैंडसम, समझदार, दयालु और दरियादिल इंसान की तलाश में हूं, जिसके साथ कॉफी या डिनर डेट पर गंभीर बातचीत की जा सके।” फॉर्म के भीतर आवेदक के करियर गोल्स, उसकी रोज की दिनचर्या, फिटनेस रूटीन, आर्थिक स्थिरता और सबसे महत्वपूर्ण शादी व परिवार को लेकर उसकी व्यक्तिगत सोच क्या है, जैसे गहरे सवाल पूछे गए हैं।
इंटरनेट पर तारीफों के पुल: लड़कियां बोलीं- ‘हम भी अपनाएंगे यही फॉर्मूला’
View this post on Instagram
एरिन पैटरसन के इस साहसिक और लीक से हटकर अपनाए गए तरीके को सोशल मीडिया यूजर्स का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जहां कई लोगों ने इसे डेटिंग ऐप्स की फर्जी दुनिया के खिलाफ एक करारा तमाचा बताया, वहीं नेटिजन्स ने उनके सीधेपन की जमकर सराहना की।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह बेहद समझदारी भरा और हिम्मत वाला कदम है, (How To Find Partner Online) हमें उम्मीद है कि आपको आपका सपनों का राजकुमार जल्द मिलेगा।” वहीं दूसरी ओर, कई अविवाहित लड़कियों ने कहा कि वे भी डेटिंग ऐप्स के धोखे से बचने के लिए एरिन के इस गूगल फॉर्म वाले आइडिया को फॉलो करने जा रही हैं।
यह भी पढ़ें– Student Shayari Viral: ‘छोड़ो यार आगे की लाइन भूल गया!’ स्कूली बच्चे का शायराना अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल
