Narnaul: 31 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रो. यशपाल, महाविद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई
Narnaul: शिक्षा के क्षेत्र में 31 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. यशपाल सेवानिवृत्त हो गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उनके सराहनीय सेवाकाल को याद करते हुए उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
गांव खटोटी निवासी डॉ. यशपाल ने अपने 31 वर्षों के सेवाकाल में लगभग 26 वर्ष उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय परिवार डॉ. यशपाल को कभी नहीं भूल पाएगा।
उन्होंने डॉ. यशपाल को महाविद्यालय के लिए हीरो और संकटमोचक बताते हुए कहा कि मिलनसार स्वभाव, धैर्य और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की क्षमता उन्हें विशिष्ट बनाती थी।
प्राचार्य ने यह भी याद दिलाया कि डॉ. यशपाल के प्राचार्य कार्यकाल में महाविद्यालय को नैक में उत्कृष्ट ग्रेड मिला, जो उनकी प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
समारोह में डॉ. यशपाल के परिवार से पत्नी सुनीता, पुत्र विकास, पुत्री साक्षी, दामाद दीपक, छोटे भाई डॉ. सुधीर, भाभी सुषमा सहित राजेश, रामफल, डॉ. नीरज, नरेंद्र कुमार और रीना उपस्थित रहे। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. अंजू रानी, डॉ. अजय थाकन, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुमन यादव, डॉ. सैफ़ाली, डॉ. प्रशांत, डॉ. नीलम यादव, डॉ. रमन सिंह, डॉ. सुनीता जाखड़, शर्मिला, शुभलता, मनीषा सैनी, बलवान, डॉ. हरमीत कौर, संदीप कुमार, संजेश यादव और विजेंदर भाखर सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
