October 1, 2026

Karnal News: करनाल में 27 साल के मजदूर ने यमुना नहर में लगाई छलांग, दो छोटी बेटियों के पिता की तलाश जारी

0
Karnal News: करनाल में 27 साल के मजदूर ने यमुना नहर में लगाई छलांग, दो छोटी बेटियों के पिता की तलाश जारी

करनाल में 27 साल के मजदूर ने यमुना नहर में लगाई छलांग, दो छोटी बेटियों के पिता की तलाश जारी

Karnal News: हरियाणा के करनाल जिले में इंद्री उपमंडल (Indri Police Station Karnal) के तहत आने वाले जैनपुर गांव के पास गुरुवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। खानपुर गांव के रहने वाले 27 वर्षीय युवा मजदूर अमनदीप ने जैनपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नहर में उतरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन पानी का बहाव बेहद तेज होने की वजह से तलाशी अभियान में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह हंसते-खेलते निकला था घर से, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अमनदीप के भाई अरुण और रिश्तेदार विजय ने बताया कि अमनदीप रोज की तरह गुरुवार सुबह भी मजदूरी के लिए घर से निकला था। घर में न तो किसी बात को लेकर कोई विवाद हुआ था और न ही कोई परेशानी थी, जिससे इस तरह के आत्मघाती कदम का अंदेशा भी होता। (Amandeep Khanpur Village Karna) शाम के समय जब ग्रामीणों के जरिए अमनदीप के नहर में छलांग लगाने की खबर घर पहुंची, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवास परिजन तुरंत जैनपुर पुल पहुंचे। अमनदीप ही अपने परिवार में अकेला कमाने वाला जरिया था, जिसके सिर पर दो छोटी बच्चियों और पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।

पानी का तेज बहाव बना चुनौती, गोताखोर प्रगट सिंह की टीम डटी

घटना की जानकारी मिलते ही मशहूर गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत जैनपुर नहर पुल पहुंचे। गोताखोरों ने बिना वक्त गंवाए नहर के गहरे पानी में छलांग लगाकर अमनदीप की तलाश शुरू की। (SDRF Team Karnal Operation)  हालांकि, गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि इन दिनों नहर में पानी का बहाव और जलस्तर काफी ज्यादा है, जिसके चलते गोता लगाने और दूर तक छानबीन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीम लगातार कई किलोमीटर के दायरे में कांटे और बोट की मदद से खोजबीन कर रही है।

पुलिस ने SDRF को बुलाया, सर्च ऑपरेशन जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंद्री थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर डटी हुई है। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जैनपुर पुल के पास युवक के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को काम पर लगा दिया था। पानी के तेज प्रवाह को देखते हुए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की विशेष टीम को भी अलर्ट कर मौके पर बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीमें लगातार नहर में अमनदीप की तलाश कर रही हैं और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Milk Strike: हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद! 100 रुपये प्रति लीटर की मांग पर अड़े किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed