October 1, 2026

Nangal Chaudhary : प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, शिवानी टीम का नुक्कड़ नाटक काे मिला प्रथम स्थान

0
Nangal Chaudhary : प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, शिवानी टीम का नुक्कड़ नाटक काे मिला प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ अनिल यादव।

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ।

 

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, गजल, भजन, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, रंगोली और ऑन द स्पॉट पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनिल कुमार यादव ने की।

 

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई हुनर होता है। यदि उसे उचित मंच और मार्गदर्शन मिले तो वह संबंधित क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में नृत्य में मौसम ने प्रथम, अजीता ने द्वितीय और नविता ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

 

समूह डांस में शिवानी टीम प्रथम, प्रियांशु टीम द्वितीय और किरण टीम तृतीय रही। संगीत प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, चंद्रकांत ने द्वितीय तथा किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में शिवानी टीम विजेता रही।

 

 

रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, किरण ने द्वितीय तथा मौसम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में सूरज ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

 

यह भी देखें –  राजस्व विभाग की फसल तस्दीक की धीमी रफ्तार में अटके टोकन, मार्केट कमेटी कार्यालय में तीन घंटे इंतजार करके वापस लौटे किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed