Haryana One Time Settlement Scheme: हरियाणा टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, ‘एकमुश्त समाधान योजना’ की डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ी
हरियाणा टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, 'एकमुश्त समाधान योजना' की डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ी
Haryana One Time Settlement Scheme: हरियाणा में पुराने टैक्स और बकाया देनदारियों के बोझ तले दबे व्यापारियों व करदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने ‘हरियाणा एकमुश्त समाधान योजना-2026’ (One Time Settlement Scheme) की अंतिम तिथि को दो महीने आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। (Haryana Tax Settlement Last Date) योजना के तहत अब पात्र करदाता अपने लंबित मामलों का निपटारा 30 नवंबर 2026 तक कर सकेंगे। इससे पहले सरकार ने इसके लिए 30 सितंबर की तारीख तय की थी।
आबकारी एवं कराधान विभाग ने जारी की अधिसूचना
समयसीमा में छूट देने से जुड़ा आदेश आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा 28 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा बकाया देय व्यवस्था अधिनियम, 2017 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस डेडलाइन को बढ़ाया गया है। जो करदाता प्रशासनिक या वित्तीय कारणों से 30 सितंबर तक अपनी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह फैसला एक जीवनदान की तरह आया है।
नियम और पात्रता शर्तें रहेंगी पहले जैसी ही
सरकार ने साफ किया है कि इस राहत के तहत केवल समयसीमा (Tax Relief Haryana Traders) बढ़ाई गई है, योजना के मूल ढांचे, पात्रता की शर्तों या नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी जो करदाता पहले से तय मापदंडों के हिसाब से इस योजना के दायरे में आते हैं, सिर्फ वही इसका लाभ उठा सकेंगे। करदाताओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने बकाये का आकलन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विवादित टैक्स मुकदमों और बकाये से मिलेगी मुक्ति
इस एकमुश्त समाधान योजना का मुख्य मकसद सालों से लंबित पड़े टैक्स विवादों, शुल्कों और ब्याज के मामलों का एक ही बार में स्थायी समाधान करना है। इससे जहां एक तरफ व्यापारियों को कोर्ट-कचहरी और कानूनी उलझनों से राहत मिलती है, वहीं राज्य सरकार का खजाना भी लंबे समय से फंसे राजस्व से भरता है। (Haryana Government Tax Scheme 2026) अब 30 नवंबर 2026 की नई समयसीमा लागू होने से हजारों कारोबारियों को पेनल्टी और ब्याज में छूट के साथ अपना खाता साफ करने का एक और मुफीद मौका मिल गया है।
यह भी पढ़ें– Haryana Milk Strike: हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद! 100 रुपये प्रति लीटर की मांग पर अड़े किसान
