October 4, 2026

Ateli Mandi : सरकार की घोषणा के बावजूद खरीद शुरू न होने पर बसपा नेता अतरलाल ने जताई नाराजगी

0
Ateli Mandi

प्रतीकात्मक फोटो

Ateli Mandi : सरकार द्वारा एक अक्टूबर से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करने की घोषणा के बावजूद जिले की मंडियों में खरीद शुरू न होने से किसानों में भारी रोष है। खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारियों की कथित मनमानी से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।

इसी के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख समाजसेवी नेता अतरलाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बाजरे की सरकारी खरीद तुरंत शुरू कराने की मांग की।

 

उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर खरीद शुरू नहीं हुई, तो किसान कार्यकर्ता जिले से गुजरने वाले किसी भी राज्य व राष्ट्रीय मार्ग पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मार्ग अवरुद्ध होने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Ateli Mandi : सरकार की घोषणा के बावजूद खरीद शुरू न होने पर बसपा नेता अतरलाल ने जताई नाराजगी

अतरलाल ने सरकार को जन-विरोधी और किसान-विरोधी बताते हुए कहा कि घोषणा के बावजूद खरीद न होना सरकार की नाकामी है। उन्होंने मनमानी करने वाले हैफेड कर्मचारियों को तुरंत निलंबित करने की मांग की।

 

उन्होंने भावांतर राशि को लेकर भी सरकार के गलत दिशा-निर्देशों पर सवाल उठाए। उनके अनुसार अधिकतर किसान इस राशि से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने उन सभी किसानों को भावांतर राशि देने की मांग की, जिन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया और निजी व्यापारियों को बाजरा बेचा।

 

 

साथ ही “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण पंजीकरण से वंचित किसानों को एक और मौका देने और पोर्टल को सरल बनाकर दोबारा खोलने की मांग रखी।

 

 

 

यह भी देखें –  सिरसा सांसद कुमारी सैलजा का कड़ा रुख, मीरपुर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण और मेरिट की अनदेखी पर सरकार को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed