Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Accident news: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पानीपत के होनहार कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Accident news: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पानीपत के होनहार कबड्डी खिलाड़ी की मौत

झज्जर सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, ट्रक से टकराई कार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Accident news: हरियाणा के बहादुरगढ़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां दुल्हेड़ा गांव के नजदीक बीती देर रात एक कार और ट्रक के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक 20 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में मौजूद उसके चार अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान पानीपत निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। हिमांशु अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था, जिसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे युवक, परखच्चे उड़े

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, हिमांशु रोहतक की एक नामचीन एकेडमी में कबड्डी का कड़ा प्रशिक्षण ले रहा था। बीती रात वह अपने चार अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर किसी निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक के साथ उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और रेस्क्यू शुरू किया।

इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत कार से निकालकर झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य चार युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर (पीजीआई) रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।