Breaking News
Jind Cyber Fraud News: न OTP शेयर किया न लिंक खोला, फिर भी दो बैंक खातों से उड़ गए 1.01 लाख रुपये, जींद में हड़कंपKurukshetra University: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट पर बवाल, वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र और शिक्षकPanipat Road Accident: पानीपत में बबैल बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौतNangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरितKaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षणJind Cyber Fraud News: न OTP शेयर किया न लिंक खोला, फिर भी दो बैंक खातों से उड़ गए 1.01 लाख रुपये, जींद में हड़कंपKurukshetra University: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट पर बवाल, वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र और शिक्षकPanipat Road Accident: पानीपत में बबैल बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौतNangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरितKaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षण

AI Love Scam: सोशल मीडिया पर 1300 मील दूर प्यार से मिलने पहुंचा शख्स, मौके पर खुली AI धोखाधड़ी की पोल

AAmandeep Singh
शेयर करें
AI Love Scam: सोशल मीडिया पर 1300 मील दूर प्यार से मिलने पहुंचा शख्स, मौके पर खुली AI धोखाधड़ी की पोल

सोशल मीडिया पर 1300 मील दूर प्यार से मिलने पहुंचा शख्स, मौके पर खुली AI धोखाधड़ी की पोल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

AI Love Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया जितनी तेजी से विकसित हो रही है, उतनी ही तेजी से इससे जुड़े अपराध और अजीबोगरीब धोखेबाजी के मामले भी सामने आ रहे हैं। (Virtual Love Romance Fraud) सोशल मीडिया पर एक आभासी यानी वर्चुअल चेहरे के प्यार में पड़कर अपनी पूरी जिंदगी की कमाई गंवाने का एक दिल दहला देने वाला मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। अपनी मां को खोने के बाद अकेलेपन से जूझ रहे एक मजदूर ने जिसे अपनी वास्तविक जिंदगी का हमसफर समझ लिया था, वह असल में किसी इंसान का नहीं बल्कि कंप्यूटर से बनाया गया एक एआई कैरेक्टर था।

सोशल मीडिया पर ‘फार्महाउस’ और नए जीवन का दिखाया गया सपना

विज्ञापन

डेलीस्टार यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बेहद दर्दनाक कहानी 49 वर्षीय कंस्ट्रक्शन मजदूर एदिमार रोचा मार्टिंस की है। मां के देहांत के बाद एदिमार काफी अकेले और भावुक रूप से टूटे हुए थे। (Edimar Rocha Martins Scam) इसी दौरान सोशल मीडिया पर उनकी नजर ‘जेसिका ओलिविया’ नाम की एक बेहद खूबसूरत महिला के प्रोफाइल और वीडियोज पर पड़ी।

करीब 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इस प्रोफाइल पर गांव और खूबसूरत फार्महाउस की लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर किए जाते थे। एक वीडियो में जब जेसिका ने अपने फार्महाउस पर लोगों को आकर रहने का न्योता दिया, तो एदिमार को लगा कि भगवान ने उनके अकेलेपन को दूर करने का जरिया भेज दिया है। वह उसकी मीठी-मीठी बातों के झांसे में आ गए।

36 घंटे का थकाऊ सफर और जेब हुई खाली

तथाकथित जेसिका ने एदिमार को झांसा दिया था कि वह बेलो होरिजोन्टे पहुंचें, जहां वह उनकी यात्रा का पूरा खर्च उठा लेगी और आर्थक रूप से भी मदद करेगी। उसकी बातों में आकर एदिमार ने उत्तरी ब्राजील के इम्पेराट्रिज स्थित अपना घर छोड़ दिया। (Jessica Olivia AI Profile) उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे लगातार 36 घंटे तक बस में सफर किया और 1,300 मील (लगभग 2,000 किलोमीटर) का सफर तय कर बेलो होरिजोन्टे शहर पहुंचे। इस लंबी और दुष्कर यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी जमा-पूंजी और महीने की पूरी सैलरी टिकट व अन्य खर्चों में गंवा दी।

जब मिला जिंदगी का सबसे बड़ा झटका

शहर पहुंचते ही एदिमार जब जेसिका की तस्वीर लेकर लोगों से उसका और उसके फार्महाउस का पता पूछने लगे, तो हर तरफ से उन्हें निराशा हाथ लगी। वहां किसी ने न तो उस महिला को देखा था और न ही उस नाम का कोई फार्महाउस था। स्थानीय जांच और पड़ताल के बाद जब सच्चाई सामने आई तो एदिमार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस जेसिका ओलिविया से वह बेपनाह मोहब्बत करने लगे थे, वह वास्तव में इस दुनिया में थी ही नहीं। वह केवल एक एआई (Social Media AI Fraud) आधारित फेक प्रोफाइल थी जिसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार किया गया था।

अनजान शहर में भूखे-प्यासे मजदूर को प्रशासन ने संभाला

इस धोखाधड़ी के बाद एदिमार के पास न तो खाने के पैसे बचे थे और न ही वापस लौटने का कोई रास्ता था। जब उनकी लाचारी की खबर बेलो होरिजोन्टे की स्थानीय ‘प्रवासी सहायता सेवा’ को मिली, तो उन्होंने तुरंत एदिमार को शरण दी, उनके लिए भोजन का प्रबंध किया और साइबर ठगी से बचने की काउंसलिंग दी।

अपनी इस आपबीती पर दुख जताते हुए एदिमार ने कहा कि इंसान का अकेलापन कभी-कभी उसे ऐसे मोड़ पर ले आता है जहां सही और गलत की पहचान धुंधली हो जाती है। यह घटना उन सभी सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो अनजान प्रोफाइल और एआई के छलावे में आकर अपनी भावनाएं और मेहनत की कमाई लुटा बैठते हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।