Breaking News
Narnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविरAteli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसरAstrology News: 17 अक्टूबर से सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभावNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में पहाड़ की खनन लीज के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एसडीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शनNarnaul News: 16 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों की ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा संचालनNarnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविरAteli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसरAstrology News: 17 अक्टूबर से सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभावNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में पहाड़ की खनन लीज के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एसडीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शनNarnaul News: 16 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों की ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा संचालन

Viral Office Food Video: ऑफिस में हर घंटे खाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, 9 बार टिफिन खोलते देख चकराए यूजर्स का सिर

AAmandeep Singh
शेयर करें
Viral Office Food Video: ऑफिस में हर घंटे खाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, 9 बार टिफिन खोलते देख चकराए यूजर्स का सिर

ऑफिस में हर घंटे खाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, 9 बार टिफिन खोलते देख चकराए यूजर्स का सिर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Viral Office Food Video: आज के दौर में कॉर्पोरेट और ऑफिस लाइफ की बात करें तो ज्यादातर कर्मचारी काम के प्रेशर, जल्दबाजी में खाए गए लंच और सिर्फ एक कॉफी ब्रेक के सहारे अपना दिन निकालते हैं। (Neeraj Bhatia Viral Video) लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा शख्स चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका ऑफिस रूटीन आम लोगों से बिल्कुल अलग है। नीरज भाटिया नाम के इस व्यक्ति ने अपनी 9 से 5 की नौकरी के दौरान लगभग हर घंटे कुछ न कुछ खाने का वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

टिफिन बॉक्स का टावर और हर घंटे नया मेन्यू

विज्ञापन

इंस्टाग्राम हैंडल @bhatia.diaries पर शेयर किए गए इस वीडियो में नीरज बेहद शांत भाव से अपना टिफिन बॉक्स खोलते नजर आते हैं। उनके पास टिफिन का पूरा टावर, ताजे फल और खीरा जैसी चीजें भी दिखाई देती हैं। वीडियो के मुताबिक उनकी खाने की टाइमलाइन बेहद दिलचस्प है।

सुबह 9 बजे वे पनीर पराठा खाते हैं, ठीक एक घंटे बाद 10 बजे मैकरोनी का डिब्बा खुलता है। इसके बाद 11 बजे काले चने, दोपहर 1:30 बजे दाल-चावल और सलाद, 2:30 बजे गोलगप्पे, 3:30 बजे ग्रीन टी और शाम 4:30 बजे समोसे का लुत्फ उठाते नजर आते हैं। इस तरह आठ घंटे से भी कम समय में वे नौ अलग-अलग बार खाते हैं।

20 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर छाया कि इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) मिलाकर इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह भूख नहीं बल्कि कोई ओलंपिक खेल है। वहीं कुछ लोगों ने यह चिंता भी जताई कि इतनी बार खाने से शरीर और मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता होगा।

लोग यह जानने के लिए भी बेताब हैं कि क्या वे पूरे दिन सिर्फ कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं या फिर इस डाइट के साथ किसी तरह की फिटनेस एक्टिविटी भी करते हैं। (Office Diet Routine Viral)  फिलहाल, यह वीडियो ऑफिस लाइफ और खानपान की आदतों को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ चुका है।आज के दौर में कॉर्पोरेट और ऑफिस लाइफ की बात करें तो ज्यादातर कर्मचारी काम के प्रेशर, जल्दबाजी में खाए गए लंच और सिर्फ एक कॉफी ब्रेक के सहारे अपना दिन निकालते हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा शख्स चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका ऑफिस रूटीन आम लोगों से बिल्कुल अलग है। नीरज भाटिया नाम के इस व्यक्ति ने अपनी 9 से 5 की नौकरी के दौरान लगभग हर घंटे कुछ न कुछ खाने का वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

टिफिन बॉक्स का टावर और हर घंटे नया मेन्यू

इंस्टाग्राम हैंडल @bhatia.diaries पर शेयर किए गए इस वीडियो में नीरज बेहद शांत भाव से अपना टिफिन बॉक्स खोलते नजर आते हैं। उनके पास टिफिन का पूरा टावर, ताजे फल और खीरा जैसी चीजें भी दिखाई देती हैं। वीडियो के मुताबिक उनकी खाने की टाइमलाइन बेहद दिलचस्प है।

सुबह 9 बजे वे पनीर पराठा खाते हैं, ठीक एक घंटे बाद 10 बजे मैकरोनी का डिब्बा खुलता है। इसके बाद 11 बजे काले चने, दोपहर 1:30 बजे दाल-चावल और सलाद, 2:30 बजे गोलगप्पे, 3:30 बजे ग्रीन टी और शाम 4:30 बजे समोसे का लुत्फ उठाते नजर आते हैं। इस तरह आठ घंटे से भी कम समय में वे नौ अलग-अलग बार खाते हैं।

20 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो (Instagram Food Diary Video) 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NeerajBhatia (@bhatia.diaries)

यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर छाया कि इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) मिलाकर इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह भूख नहीं बल्कि कोई ओलंपिक खेल है। वहीं कुछ लोगों ने यह चिंता भी जताई कि इतनी बार खाने से शरीर और मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता होगा।

लोग यह जानने के लिए भी बेताब हैं कि क्या वे पूरे दिन सिर्फ कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं या फिर इस डाइट के साथ किसी तरह की फिटनेस एक्टिविटी भी करते हैं। फिलहाल, यह वीडियो ऑफिस लाइफ और खानपान की आदतों को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ चुका है।

यह भी पढ़ें–Delhi Lifestyle American Woman: अमेरिका छोड़िए, दिल्ली की इस चीज पर फिदा हुई अमेरिकी महिला, बोली- ‘यही तो असली भारत है’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।