Breaking News
Numerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेज

Nangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरित

ppravesh kaushik
शेयर करें
Nangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरित

स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशों पर विभाग ने अनाज मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत दंत चेकअप एवं उपचार शिविर लगाया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा मरीजों का आधुनिक तकनीक से चेकअप करके दवाइयां मुहैया कराई गई। साथ ही शारीरिक स्वच्छता को अपनाकर संक्रमित बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के इंचार्ज डॉ नीरज गुर्जर ने बताया कि सेवा संकल्प चिकित्सा शिविर में सुबह 9 बजे मरीजों के पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की गई। जिसमें पंजीकृत विभिन्न गांवों के 318 किसानों का शारीरिक चेकअप किया। उनके दांतों की जांच के बाद उन्हें ईलाज मुहैया कराया।

विज्ञापन

चेकअप रिपोर्ट में अधिकांश मरीज पायरिया तथा संक्रमण पीड़ित मिले। जिससे उन्हें ठंडा-गर्म लगने तथा सड़न की समस्या बनी हुई थी। बचाव के लिए टीम ने ब्रश, टूथपेस्ट तथा दवाइयां वितरित की। चिकित्सक टीम ने कहा कि गांवों में नीम की दातुन से दांतों की सफाई करने की परंपरा है। जिससे केवल 10 फीसदी सफाई ही संभव हो पाती है।

इसलिए खाना खाने के उपरांत ब्रश करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के दांतों में पायरिया रोग पनपने की स्थिति में प्री-मैच्योर डिलीवरी का खतरा बना रहता है। कैंप में भाजपा नेता मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामाकांत शर्मा, सचिव आदित्य यादव, छत्रपाल रावत, राजेंद्र प्रसाद भुंगारका, राजू किलानिया समेत स्टॉफ कर्मी मौजूद रहे हैं।

नियमित सफाई और समय पर जांच जरूरी

चिकित्सक टीम ने कहा कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करना, रोजाना दांतों के बीच की सफाई करना तथा मीठे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से बचना जरूरी है। तंबाकू और गुटखा जैसे पदार्थों से दूर रहना भी मुंह के कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम करने में सहायक है। मुंह में छाला या घाव दो सप्ताह से अधिक समय तक बना रहे तो चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए।

यह भी देखें – डीएलएसए की ओर से विद्यार्थियों को सिखाये ‘गुड टच-बैड टच’ के नियम, पोक्सो एक्ट पर दी जानकारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।