Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 59वें जन्मदिन पर रोहित शेट्टी का बड़ा सरप्राइज, ‘सूर्यवंशी’ के बाद एक और नई फिल्म का ऐलान

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 59वें जन्मदिन पर रोहित शेट्टी का बड़ा सरप्राइज, 'सूर्यवंशी' के बाद एक और नई फिल्म का ऐलान

अक्षय कुमार के 59वें जन्मदिन पर रोहित शेट्टी का बड़ा सरप्राइज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर जहां दुनियाभर से उनके फैंस और बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया, वहीं एक्शन-कॉमेडी फिल्मों के बादशाह निर्देशक रोहित शेट्टी ने फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

रोहित शेट्टी ने अक्षय को सोशल मीडिया पर विश करते हुए एक ऐसी पोस्ट साझा की, जिसने सिने-प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। रोहित ने हिंट दिया है कि वे दोनों बहुत जल्द एक और नई फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

“साथ में एक और फिल्म… बहुत जल्द” — रोहित शेट्टी की पोस्ट ने मचाया हलचल

रोहित शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘गोलमाल 5’ से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमार… साथ में एक और फिल्म, बहुत जल्द।”

चूंकि ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री का ऐलान पहले ही किया जा चुका है, इसलिए रोहित के इस नए संदेश से साफ जाहिर होता है कि वे केवल ‘गोलमाल 5’ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पर्दे के पीछे किसी दूसरे बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो चुका है। हालांकि, इस रहस्यमयी नई फिल्म का नाम या विषय क्या होगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार रखा गया है।

‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन से पंगा लेंगे ‘विलेन’ अक्षय कुमार

फिलहाल दर्शकों की निगाहें ‘गोलमाल 5’ पर टिकी हुई हैं। यह पहली बार होने जा रहा है जब अजय देवगन की इस सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा अक्षय कुमार बनने जा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म में अक्षय कोई सीधे-सादे हीरो नहीं, बल्कि विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो अजय देवगन और उनकी पलटन की मुश्किलें बढ़ाएगा।

फिल्म जगत के जानकारों का मानना है कि ‘गोलमाल 5’ साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

‘सूर्यवंशी’ के बाद फिर जमेगी निर्देशक और एक्टर की धाकड़ जोड़ी

यह पहला मौका नहीं है जब रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार एक साथ आ रहे हों। साल 2021 में रोहित के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इसके बाद रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर ‘सिंघम अगेन’ में भी अक्षय कुमार ने डीसीपी वीर सूर्यवंशी के रूप में धमाकेदार कैमियो किया था।

अब ‘गोलमाल 5’ के साथ-साथ एक और नई फिल्म की खबर ने यह साफ कर दिया है कि बॉलीवुड में एक्शन और कॉमेडी का नया इतिहास रचने के लिए यह जोड़ी पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें–  62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और पटकथा लेखक सलीम खान को मिला महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।