Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Welcome to the Jungle: ‘भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है’, अक्षय कुमार ने बताया फिल्म में क्यों रखवाया यह धांसू डायलॉग

Welcome to the Jungle: 'भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है', अक्षय कुमार ने बताया फिल्म में क्यों रखवाया यह धांसू डायलॉग

सुनील शेट्टी और अरशद वारसी के साथ मिलकर अक्षय ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Welcome to the Jungle: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कॉमेडी फिल्मों का सूखा खत्म होता नजर आ रहा है। अक्षय कुमार की मच-अवेलेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच इसके एक खास डायलॉग ने यूपी-बिहार समेत पूरे देश के सिनेमा प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में जब जैकलीन फर्नांडिस कहती हैं कि ‘भोजपुरी इज बेटर दैन हॉलीवुड’, तो थियेटरों में तालियां गूंज उठती हैं। अब इस पर से पर्दा उठाते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि यह किसी लेखक का नहीं, बल्कि खुद उनका अपना आइडिया था।

विज्ञापन

लंदन-पेरिस फेल है भोजपुरी की एनर्जी के आगे: खिलाड़ी कुमार

एक न्यूज एजेंसी (आईएएनएस) से खास बातचीत के दौरान जब अक्षय कुमार से इस डायलॉग और भोजपुरी सिनेमा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़े बेबाक अंदाज में जवाब दिया। अक्षय ने कहा, “फिल्म में जैकलीन के किरदार का इंट्रोडक्शन कुछ इस तरह का है कि वह लंदन और पेरिस जैसे बड़े विदेशी शहरों से घूमकर आ रही हैं।

उन्होंने पूरी दुनिया का ग्लैमर देखा है। लेकिन जब वह भारत आकर यहां का माहौल, यहां की बेतहाशा एनर्जी और देसी डांस देखती हैं, तो दंग रह जाती हैं।” अक्षय ने आगे कहा कि हॉलीवुड की फिल्मों में ऐसी कमाल की वाइब और हाई-एनर्जी डांस भला कहां देखने को मिलता है? इसी वजह से मेरा मानना है कि भोजपुरी सिनेमा कई मायनों में हॉलीवुड से बहुत आगे और बेहतर है।

रोल निभाना गर्व की बात, अक्सर उठते रहे हैं इंडस्ट्री पर सवाल

इंटरव्यू में जब अक्षय से पूछा गया कि भोजपुरी सिनेमा पर अक्सर महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने (ऑब्जेक्टिफिकेशन) के आरोप लगते हैं, ऐसे में उनके जैसे बड़े ग्लोबल सुपरस्टार का फिल्म में एक भोजपुरी एक्टर का रोल प्ले करना और देसी गानों पर थिरकना क्या इस इंडस्ट्री की छवि को सुधारेगा?

इस पर अक्षय ने बेहद सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा, “मेरे लिए यह बेहद सम्मान और गर्व की बात है कि मुझे पर्दे पर एक भोजपुरी कलाकार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इस रीजनल सिनेमा का दायरा और इसकी पहुंच बहुत बड़ी है, इसे कम करके नहीं आंका जा सकता।”

दो दिन में 40 करोड़ पार, थियेटरों में लौट आई रौनक

सालों बाद रुपहले पर्दे पर सितारों की इतनी बड़ी फौज एक साथ देखने को मिल रही है। ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने पहले वीकेंड पर ही सिनेमाघरों को हाउसफुल कर दिया है। शुरुआती दो दिनों के भीतर फिल्म ने भारतीय बाजार से करीब 40 करोड़ रुपये बटोर कर ट्रेड एनालिस्ट्स को भी चौंका दिया है।

फिल्म की इस कामयाबी के पीछे इसकी तगड़ी स्टारकास्ट को माना जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को लोटपोट कर रहे हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।