Breaking News
‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेसलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जला‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेसलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जला

Alwar Road Accident: अलवर में सुबह 4 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर पलटी पिकअप, 3 की मौत, 2 घायल

Alwar Road Accident: अलवर में सुबह 4 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर पलटी पिकअप, 3 की मौत, 2 घायल

अलवर में सुबह 4 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर पलटी पिकअप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Alwar Road Accident: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सिरमौर पुलिया के पास तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी और पलट गई। हादसे में पिकअप के पिछले हिस्से में सो रहे मेरठ निवासी तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, पिकअप में मेरठ के रहने वाले पांच युवक सवार थे। सभी मेरठ से पौधे लेकर अलवर के राजगढ़ स्थित एक फार्म हाउस में लगाने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव ले जाया गया, जबकि मृतकों के शव गोविंदगढ़ मोर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

 

विज्ञापन

ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ी पिकअप

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप ट्रक से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। स्पीड ज्यादा होने के कारण पिकअप घिसटते हुए सड़क की दूसरी ओर चली गई और पलट गई। पिकअप के पिछले हिस्से में शाहदाव (45), सबाहत (25) और अफसर (22) सो रहे थे। वाहन पलटने के बाद तीनों उसके नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ड्राइवर केबिन में बैठे औरंगजेब और उजैर घायल हुए हैं।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

एएसआई कुंवर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को गोविंदगढ़ बुलाया है। तीनों शवों को गोविंदगढ़ मोर्च्युरी में रखवाया गया है।

 

मेरठ में नर्सरी, राजगढ़ फार्म हाउस में पौधे लगाने जा रहे थे

घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि वे पौधे लगाने का काम करते हैं और मेरठ में उनकी नर्सरी है। उन्हें अलवर के राजगढ़ में एक फार्म हाउस में पौधे लगाने का काम मिला था। इसी काम के लिए पांचों युवक शुक्रवार देर शाम मेरठ से निकले थे। वे पौधे लेकर राजगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए।

 

एक्सप्रेसवे पर एक दिन पहले भी 3 हादसों में गई थी 3 की जान

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भी दौसा जिले में अलग-अलग जगह तीन हादसे हुए थे। इन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे। कोलवा थाना क्षेत्र में एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी थी। हादसे में बस ड्राइवर की मौत हुई थी और 21 यात्री घायल हुए थे। वहीं, नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से दो ममेरे भाइयों की मौत हुई थी। सदर थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में चार लोग घायल हुए थे। लगातार दो दिनों में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता बढ़ाई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अलवर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।