Breaking News
Narnaul News: दीपावली की सफाई में रखें विशेष सावधानी, जल स्रोतों में न फेंके कचरा, कुलताजपुर स्कूल में दिया गया स्वच्छता का संदेशNarnaul News: दिवाली और छठ पूजा से पहले प्रशासन सख्त, नारनौल में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, भरे गए 20 सैंपलसिरोही में ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, तीनों की मौत; परिवारों में मचा कोहरामHaryana Roadways Strike: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने टाली 5 नवंबर की हड़ताल, चंडीगढ़ में बैठक के बाद बनी सहमतिKurukshetra News: कुरुक्षेत्र के लाडवा में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, मंगलवार से लापता था सुनार का बेटा मोहिलNarnaul News: दीपावली की सफाई में रखें विशेष सावधानी, जल स्रोतों में न फेंके कचरा, कुलताजपुर स्कूल में दिया गया स्वच्छता का संदेशNarnaul News: दिवाली और छठ पूजा से पहले प्रशासन सख्त, नारनौल में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, भरे गए 20 सैंपलसिरोही में ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, तीनों की मौत; परिवारों में मचा कोहरामHaryana Roadways Strike: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने टाली 5 नवंबर की हड़ताल, चंडीगढ़ में बैठक के बाद बनी सहमतिKurukshetra News: कुरुक्षेत्र के लाडवा में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, मंगलवार से लापता था सुनार का बेटा मोहिल

अलवर में हैवेल्स फैक्टरी के गेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों पर प्रबंधन से बातचीत शुरू

Havells employee protest अलवर में हैवेल्स फैक्टरी के गेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों पर प्रबंधन से बातचीत शुरू

अलवर में हैवेल्स कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Havells employee protest: राजस्थान के अलवर स्थित हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के विनिर्माण संयंत्र में कर्मचारियों के एक वर्ग ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बिजली के उपकरण और केबल बनाने वाली कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में इसकी जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, 3 नवंबर को कुछ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कारखाने के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए थे। हालांकि, मामले को सुलझाने के लिए प्रबंधन दल ने कर्मचारियों से बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगों को ‘अनुचित’ बताया है। इसके बावजूद प्रबंधन बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। हैवेल्स ने अपने बयान में कहा, “प्रबंधन दल इन कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि उनकी संतुष्टि के अनुसार मामले का समाधान किया जा सके।”

कंपनी की स्थिति पर नजर, जरूरत पड़ने पर देगी नई जानकारी

हैवेल्स इंडिया ने कहा कि वह अलवर संयंत्र में चल रही स्थिति पर करीबी नजर रख रही है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर नियामकीय आवश्यकताओं के अनुसार आगे की जानकारी शेयर बाजार को दी जाएगी। फिलहाल कंपनी की ओर से कर्मचारियों की मांगों का विस्तृत ब्योरा या प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई गई है। साथ ही, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रदर्शन का संयंत्र के उत्पादन पर कोई असर पड़ा है या नहीं। कंपनी के बयान में फिलहाल बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन

अलवर स्थित संयंत्र हैवेल्स के केबल विनिर्माण कारोबार का अहम हिस्सा है। यहां कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा विस्तार कार्यक्रम चल रहा है। हैवेल्स की वित्त वर्ष 2025-26 की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले दो वर्षों में केबल विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अपने मौजूदा अलवर संयंत्र के पास 1,58,200 वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन भी खरीदी थी। इसका उद्देश्य भविष्य में उत्पादन इकाई का विस्तार करना है। अलवर में चल रहा विस्तार कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह बिजली केबल कारोबार में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। इसके साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Click Here👉 जगमार्ग की राजस्थान की खबरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Click Here👉 पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अलवर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।