Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Amarnath Yatra: जम्मू से 6200 से अधिक श्रद्धालु कश्मीर आधार शिविरों के लिए हुए रवाना

Amarnath Yatra: जम्मू से 6200 से अधिक श्रद्धालु कश्मीर आधार शिविरों के लिए हुए रवाना

जम्मू से 6200 से अधिक श्रद्धालु कश्मीर आधार शिविरों के लिए हुए रवाना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Amarnath Yatra: जम्मू के भगवती नगर आधारशिविर से बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6,251 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर के अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चौदहवें जत्थे में 3,266 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग की ओर बढ़े, जबकि 2,985 तीर्थयात्रियों ने गांदरबल जिले के छोटे लेकिन ज्यादा चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रास्ते को चुना। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 230 गाड़ियों से रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से, नए जत्थे के रवाना होने के साथ ही कुल 99,287 तीर्थयात्री वार्षिक यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से प्रस्थान कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिये हैं। जब श्रद्धालु यात्रा के लिए निकले, तो यहां भगवती नगर आधार शिविर ‘बम बम भोले’, ‘हर हर महादेव’ और ‘जय बर्फानी बाबा की’ के जयकारों से गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष भी व्यक्त किया। यह वार्षिक अमरनाथ 57 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जम्मू की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।