Breaking News
Gen Z Relationship issues: 7 साल, 3 डेटिंग ऐप्स और लगातार रिजेक्शन! 26 साल के युवा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसNarnaul News: नारनौल में करवा चौथ और दीवाली पर पुलिस का कड़ा पहरा, बाजारों से लेकर मंदिरों तक रहेगी पैनी नजर, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाईKarnal Police Save Woman: करनाल पुलिस की बहादुरी, नहर में डूब रही महिला की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी एसपी द्वारा सम्मानितMahendragarh News: 21 नवंबर को एनआई एक्ट स्पेशल लोक अदालत और 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतहोशियारपुर में बेटा न होने से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी को उतारा मौत के घाटा; कृपाण से काटा, फिर फरार हुआGen Z Relationship issues: 7 साल, 3 डेटिंग ऐप्स और लगातार रिजेक्शन! 26 साल के युवा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसNarnaul News: नारनौल में करवा चौथ और दीवाली पर पुलिस का कड़ा पहरा, बाजारों से लेकर मंदिरों तक रहेगी पैनी नजर, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाईKarnal Police Save Woman: करनाल पुलिस की बहादुरी, नहर में डूब रही महिला की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी एसपी द्वारा सम्मानितMahendragarh News: 21 नवंबर को एनआई एक्ट स्पेशल लोक अदालत और 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतहोशियारपुर में बेटा न होने से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी को उतारा मौत के घाटा; कृपाण से काटा, फिर फरार हुआ

Ambala News: सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य की अनोखी पहल, अंबाला में गूंजा फिजियोथेरेपी और ट्रैफिक नियमों का संदेश

Ambala News: सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य की अनोखी पहल, अंबाला में गूंजा फिजियोथेरेपी और ट्रैफिक नियमों का संदेश

सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य की अनोखी पहल, अंबाला में गूंजा फिजियोथेरेपी और ट्रैफिक नियमों का संदेश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और सड़क सुरक्षा के कड़े नियमों का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के ध्येय से इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (IAP) द्वारा एक राष्ट्रव्यापी पहल की गई है। लेह-लद्दाख से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाने वाली ‘राष्ट्रीय फिजियो मशाल यात्रा’ जब अंबाला पहुंची, तो आईएपी अंबाला शाखा के डॉक्टरों और पदाधिकारियों ने पंजाब टीम से मशाल ग्रहण कर इसका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 17 के स्थानीय पार्षद गुरप्रीत सिंह शाना विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने फिजियोथेरेपिस्टों के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा का यह संगम समाज को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद जिंदगी पटरी पर लाती है फिजियोथेरेपी: विशेषज्ञ

समारोह में आईएपी अंबाला टीम के कन्वीनर डॉ. इंदर शर्मा, जनरल सेक्रेटरी डॉ. हिमांशु पुरी और डॉ. अखिल सोनी सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। चिकित्सकों ने सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और नशे या तेज गति में ड्राइविंग न करने का आग्रह किया।

डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord), सिर में गंभीर चोट (Brain Injury), फ्रैक्चर और लकवा (Paralysis) जैसी स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे कठिन समय में पीड़ित को फिर से सामान्य जीवन में वापस लाने और उसके अंगों को दोबारा कार्यशील बनाने में फिजियोथेरेपी की भूमिका सबसे अहम होती है।

वर्ल्ड फिजियोथेरेपी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बना नया विश्व रिकॉर्ड

कार्यक्रम के दौरान आईएपी की एक और बड़ी उपलब्धि का जिक्र किया गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी ‘वर्ल्ड फिजियोथेरेपी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’ के लिए 12,000 से अधिक फिजियोथेरेपिस्टों का एडवांस रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जो अपने आप में एक नया विश्व रिकॉर्ड बन चुका है।

इस अवसर पर डॉ. अंकुर शर्मा, डॉ. वी.के. पांडेय, डॉ. दीपक कश्यप, डॉ. डेनिस, डॉ. परवीन, डॉ. आर्यन, डॉ. पुष्पा, डॉ. रंजू, डॉ. नम्रता, डॉ. हिमांशी, डॉ. रीमा और डॉ. सोनम सहित अंबाला के कई प्रमुख फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद रहे। यह मशाल यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए आम जनता को अपनी सेहत और सुरक्षा के प्रति सजग करती रहेगी।

यह भी पढ़ें–  अंबाला में स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण, RBSK उप निदेशक ने दिए 100% बच्चों की स्क्रीनिंग के निर्देश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।