Breaking News
Bigg Boss 20 highlights: ‘तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं…’: सलमान खान ने वीकेंड का वार में लगाई स्काउट ओपी की क्लासजयपुर से दिल्ली जा रहे हैं? तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, जानें लाखों वाहनों की क्यों बैन हो रही दिल्ली में एंट्रीMotorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डYamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरीदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंBigg Boss 20 highlights: ‘तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं…’: सलमान खान ने वीकेंड का वार में लगाई स्काउट ओपी की क्लासजयपुर से दिल्ली जा रहे हैं? तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, जानें लाखों वाहनों की क्यों बैन हो रही दिल्ली में एंट्रीMotorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डYamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरीदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं

Ambala News: अंबाला में स्कूल जा रही 7वीं की छात्रा को झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, बच्ची ने ऐसे बचाई जान

Ambala News: अंबाला में स्कूल जा रही 7वीं की छात्रा को झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, बच्ची ने ऐसे बचाई जान

7वीं की बच्ची से झाड़ियों में बदसलूकी, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: हरियाणा के अंबाला जिले से कानून-व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ मंगलवार सुबह अपने स्कूल जा रही सातवीं कक्षा की एक मासूम छात्रा को रास्ते में बाइक सवार अज्ञात युवक ने जबरन हाईवे किनारे झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची की सूझबूझ और बहादुरी की वजह से आरोपी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और छात्रा अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता रोजाना की तरह मंगलवार सुबह पैदल ही अपने स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में घात लगाए बैठे एक बाइक सवार सिरफिरे ने उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और खींचते हुए हाईवे के पास उगी घनी झाड़ियों के पीछे ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ हैवानियत करने का प्रयास किया। घबराने के बजाय बच्ची ने हिम्मत दिखाई और पूरे जोर से खुद को छुड़ाने का प्रयास करते हुए आरोपी की गिरफ्त से भाग निकली।

विज्ञापन

राहगीर दंपति ने की मदद, बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची

आरोपी के चंगुल से छूटकर सड़क की तरफ भाग रही बच्ची जब रोते हुए मदद की गुहार लगा रही थी, तभी वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार दंपति की नजर उस पर पड़ी। बच्ची को बदहवास और डरी-सहमी हालत में देखकर दंपति ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और उसकी बात सुनी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दंपति ने सहम चुकी मासूम को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।

घर पहुंचकर बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। परिजनों ने बिना किसी देरी के तुरंत स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

पुलिस ने करवाया मेडिकल, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बच्ची को अस्पताल भिजवाकर उसकी मेडिकल जांच करवाई। प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है और न ही छात्रा के शरीर पर किसी तरह के गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि, बच्ची इस घटना के बाद से मानसिक रूप से काफी डरी और सहमी हुई है।

अंबाला पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध बाइक और आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हैवानियत, मैरिज पैलेस मैनेजर ने वर्कर की दिव्यांग पत्नी से किया रेप, 5 महीने की गर्भवती हुई पीड़िता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।